पटना

Cyclone Dana: बिहार में तबाही मचाने आ रहा चक्रवात दाना, कई जिलों में अलर्ट; तेज हवा के साथ होगी भारी बारिश

Cyclone Dana in Bihar: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात तूफान दाना का असर बिहार में दिखेगा। बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Cyclone Dana in Bihar: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से गहरा रहा है और जल्द ही चक्रवाती तूफान दाना में तब्दील होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में इस तूफान का असर पश्चिम बंगाल, झारखंड के साथ-साथ बिहार के कई जिलों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बिहार के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। 24 अक्टूबर से राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने, बिजली के उपकरणों से दूर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के जमुई, बांका, शेखपुरा, नवादा और लखीसराय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 24 और 25 अक्टूबर को इन जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, 24 से 26 अक्टूबर के बीच इन जिलों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

तापमान में आएगी कमी

मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहां तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बताया गया कि बारिश के बाद कई जिलों के तापमान में कमी आएगी। आईएमडी ने बताया कि बांका, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा और नवादा जिले में आज यानी कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद जताई गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को इन जिलों में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है और न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज होगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article