वायरल न्यूज़

Viral Video: नई साइकिल आते ही शख्स ने मंदिर में पहले की उसकी पूजा,अंदाज पर फिदा हुआ पूरा इंटरनेट

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने जब नई साइकिल खरीदी तो उसे पूजा के लिए मंदिर लेकर पहुंच गया।

Image

दिल जीतने वाला नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर दिन हजारों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। इनमें कई तरह के वीडियो शामिल होते हैं। कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। जबकि, कुछ वीडियो काफी भावुक करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स ने जब नई साइकिल खरीदी तो उसे घर ले जाने के बदल मंदिर लेकर पहुंच गए और उसकी पूजा की। आलम ये है कि इस अंदाज पर सारा इंटरनेट उनका फैन हो गया है।

    हम सब जब कभी मकान, दुकान या फिर नई गाड़ी खरीदते हैं, तो उसकी पूजा जरूर करते हैं। क्योंकि, यह काफी शुभ माना जाता है। लेकिन, क्या आपने कभी नई साइकिल की पूजा की है या फिर किसी को करते हुए देखा है? ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा। क्योंकि, आमतौर पर लोग साइकिल की पूजा नहीं करते हैं। दरअसल, उसकी गिनती गाड़ियों में नहीं होती है। लेकिन, कुछ लोगों के लिए आज भी साइकिल किसी नई गाड़ी से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के नजारे देखने को मिल सकते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह मंदिर के बाहर एक शख्स नई साइकिल की पूजा कर रहा है। इस अनोखे नजारे हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    वीडियो देकखर कई लोग इमोशनल हो गए। वहीं, कई लोग तो शख्स के अंदाज पर फिदा हो गए हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। साथ ही अंकल जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि क्या सादगी है। जबकि, किसी का कहना है कि दिल को छू लेने वाला नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article