क्राइम

डॉक्टर की हत्या, बेटे पर चाकू से हमला, लाश के पास फोन चलाती मिली डॉक्टर पत्नी, धारवाड़ में सनसनीखेज वारदात

डॉक्टर किरण होननवर की कथित तौर पर उनकी पत्नी प्रियंका ने हत्या कर दी, जो खुद भी एक डॉक्टर हैं। दंपति के आठ साल के बेटे को भी चाकू मारा गया था और उसका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

कर्नाटक के धारवाड़ में डॉक्टर किरण होननवर की कथित तौर पर उनकी 45 साल की डॉक्टर पत्नी जिसका नाम प्रियंका है उसने ही अपार्टमेंट के अंदर हत्या कर दी, जबकि उनके आठ साल के बेटे को भी चाकू मारा गया। घटना स्थल के एक वीडियो में डॉ. होननवर की पत्नी लेटी हुई और फोन चलाती हुई दिखाई दीं, जबकि उनके पति की लाश खून से लथपथ पड़ी थीं और बेटा घायल था। दंपति के आठ साल के बेटे को भी चाकू मारा गया था और उसका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

घायल बच्चे की सांसें चल रही थीं

पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां का नज़ारा भयावह था; पूरे अपार्टमेंट में खून बिखरा हुआ था। घटना स्थल के एक वीडियो में डॉ. होननवर की पत्नी लेटी हुई और फोन चलाती हुई दिखाई दीं, जबकि उनके पति की लाश खून से लथपथ पड़ी थीं।सूचना मिलने के बाद हुबली-धारवाड़ पुलिस कमिश्नर एन. शशिकुमार क्राइम सीन पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि घायल बच्चे की सांसें चल रही थीं और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। गौरतलब है कि सबसे पहले मौके पर पहुंचने वालों को यह पता नहीं चला था कि बच्चा अभी भी जिंदा है। शशिकुमार ने ही देखा कि वह सांस ले रहा था।

'आरोपी महिला बिस्तर पर लेटी हुई फ़ोन चला रही थी'

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, जब किरण के रिश्तेदारों और दोस्तों ने मंगलवार रात और फिर बुधवार सुबह फोन किया, तो प्रियंका ने फ़ोन उठाया। उसने पहले कहा कि किरण आराम कर रहे हैं और बाद में कहा कि वे ड्यूटी पर गए हैं।जब परिवार के सदस्यों को कोई जवाब नहीं मिला और वे बुधवार शाम दंपति के फ्लैट पर पहुंचे, तो उन्होंने पिता और बेटे को खून से लथपथ पाया, जबकि आरोपी महिला बिस्तर पर लेटी हुई फोन चला रही थी।

हुबली-धारवाड़ पुलिस कमिश्नर एन. शशिकुमार ने बताया कि चिरायु अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट डॉ. किरण होननवर अपनी पत्नी प्रियंका कट्टानाहल्ली (जो MBBS और MS-ऑप्थल्मोलॉजी हैं) और आठ साल के बेटे के साथ पवन हाई स्कूल के सामने एक अपार्टमेंट की छठी मंज़िल पर रहते थे। उन्होंने यह भी बताया कि किरण के परिवार वाले अक्सर उनसे मिलने आते रहते थे। घटनास्थल का ब्यौरा देते हुए कमिश्नर ने बताया कि पुलिस को डॉ. किरण एक कमरे में खून से लथपथ मृत अवस्था में मिले। उन्होंने बताया कि 8 साल के बच्चे को भी चाकू से चोटें आई थीं। उन्होंने कहा, 'जांच के दौरान हमें अभी यह पता लगाना है कि बच्चे पर ठीक किस समय हमला हुआ। चूंकि वह जीवित था, इसलिए हमने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया।'

घटना कब और किन हालात में हुई?

शशिकुमार ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना कब और किन हालात में हुई। शुरुआती जांच के मुताबिक, घटना के समय अपार्टमेंट में सिर्फ पति, पत्नी और बच्चा ही मौजूद थे और अब तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि घर में कोई बाहरी व्यक्ति दाखिल हुआ हो।

असल में क्या हुआ, उसने किससे बात की?

कमिश्नर ने कहा,'हम इस बात का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच करेंगे कि असल में क्या हुआ, उसने किससे बात की, उन्हें क्या बताया और अपार्टमेंट के अंदर घटनाओं का क्रम क्या रहा।' उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article