वेब सीरीज

Alliance: छोटी उम्र में Sohail Khan के साथ हुई थी भद्दी हरकत, सालों बाद सुनाई अपनी कहानी

Sohail Khan on Being S*xually Harassed: कुणाल खेमू के रिएलिटी शो 'अलायंस' में सोहेल खान ने बड़ा खुलासा किया। अभिनेता ने बताया कि जब वो छोटे थे तो उनके साथ किसी ने भद्दी हरकत की थी।

Image

Sohail Khan in Alliance

Sohail Khan on Being S*xually Harassed: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) इन दिनों रिएलिटी 'अलायंस' (Alliance) में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री कर खूब धमाल मचा रहे हैं। सोहेल अब धीरे-धीरे शो के सबसे मजबूत खिलाड़ी बनकर सामने आ रहे हैं। यह शो कुणाल खेमू के होस्टिंग में है। हाल ही के एक एपिसोड में सोहेल खान ने कहा कि वे रैगिंग के खिलाफ हैं। अर्स्लान गोनी, एली गोनी और रुही दोसानी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बेटों निर्वाण और योहन को साफ-साफ कहा है कि अगर कोई उन्हें परेशान करे या धमकाए तो शर्माए नहीं और तुरंत बोल दें। सोहल खान ने आपबीती को याद करते हुए कहा कि जब वे छोटे थे तब उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Addinath Kothare ने पत्नी Urmila Kanetka संग खत्म की 15 सालों की शादी, मिलकर करेंगे बेटी Jizah का पालन-पोषण)

बचपन में ही थी सोहेल खान के साथ गलत घटना

सोहेल खान खुलासा करते हुए कहा, 'जब मैं छोटा था, तब किसी ने मेरे साथ गलत हरकत की थी। मैंने ये बात कई सालों यह बात किसी नहीं बताई। जब मैं बड़ा हो गया, तब मैंने अपने पिता सलीम खान को ये सब बताया। पिता ने मुझसे पूछा कि तुमने इतने सालों तक ये बात छुपाकर क्यों रखी? सोहेल ने पिता से माफी मांगी और कहा कि मुझे बहुत शर्म आ रही थी, इसलिए मैं बोल नहीं पाया। मैं खुद शर्मिंदा महसूस कर रहा था, भले ही मेरी कोई गलती नहीं थी।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: सलमान से अक्षय तक... विक्की कौशल से पहले इन स्टार्स संग जुड़ा था Katrina Kaif का नाम)

Sohail Khan

Sohail Khan

सोहेल खान ने आगे कहा, 'यही वजह है कि मैं अपने बेटों निरवान और योहन को हमेशा कहता हूं कि जो भी हो, मुझे सब बताना। सोहेल को अपनी पहली पत्नी सीमा सचदेह से दो बेटे हैं।' सोहेल खान के इस खुलासे से फैन्स भी दंग रह गए हैं। बता दें सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक हो गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोहेल ने कई बॉलीवुड फिल्में की हैं जबकि उनकी एक्स-वाइफ नेटफ़्लिक्स सीरीज 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' का हिस्सा रही हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article