पटना

कटिहार में ठगों ने खेला रूमाल का खेल, नकली क्राइम ब्रांच अफसर बन पूर्व RPF अधिकारी को लूटा

Katihar News: बिहार के कटिहार में क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर कुछ ठगों ने पूर्व आरपीएफ अधिकारी से लाखों के जेवर लूटे और मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने रूमाल बदलकर वारदात को अंजाम दिया।

Image

नकली क्राइम ब्रांच ऑफिस बन पूर्व RPF अधिकारी को लूटा (Photo - टाइम्स नाउ नवभारत)

Katihar News: बिहार के कटिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। बेखौफ बदमाश यहां चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला जिले के कटिहार सहायक थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां ललियाही बजरंगबली मंदिर के पास ठगों ने एक रिटायर्ड आर.पी.एफ. अधिकारी को अपना निशाना बनाया और 3 लाख रुपये के जेवर लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि ठगों ने क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर इस वारदात को अंजाम दिया। लूट की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

ठगों ने किया रूमाल वाला खेल

पीड़ित ने बताया कि वह अपने बेटे की दुकान से घर लौट रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उन्हें रास्ते में रोका और कहा कि साहब ने उसे बुलाया है। जब वह उस शख्स के पास पहुंचे, तो उसने कहा पीड़ित को बताया कि आगे चाकूबाजी हुई है। फिलहाल माहौल ठीक नहीं है, इसलिए वे अपने सारे गहने उतारकर रूमाल में रख लें। यह बात सुनते ही पीड़ित ने अपनी दोनों अंगूठियां और गले की चेन उतारकर रूमाल में रख दी। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान ठगों ने चालाकी से रूमाल बदल दिया। कुछ दूर जाने के बाद जब अधिकारी ने रूमाल खोलकर देखा, तो उसमें गहनों की जगह ईंट के टुकड़े थे।

पुलिस कर रही है जांच

ASP अभिजीत सिंह ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया और कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही चोरी हुए गहने बरामद करने का भी आश्वासन दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह ऐसे ठगों से सावधान रहें। बता दें कि अब त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। इस दौरान लूट की वारदात और बढ़ जाती है, इसलिए लोगों को सतर्क और सावधान रहने के लिए कहा गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article