पटना

Bihar News: आज मुजफ्फरपुर में चिराग पासवान की महासभा, दो विधानसभा सीटों पर है नजर

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान राज्य में चार नव संकल्प महासभाएं आयोजित कर चुके हैं। आज वह मुजफ्फरपुर में पांचवी महासभा का आयोजन कर रहे हैं। यह महासभा उत्तर बिहार, खासतौर पर तिरहुत और मिथिलांचल के कार्यकर्ताओं के बीच विधानसभा को नई ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करेगी।

Image

चिराग पासवान की फाइल फोटो (PTI)

Photo : PTI

इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) होने तय हैं। तमाम पार्टियों ने अभी से ही बिहार में अपनी ताकत झौंक दी है। फिर चाहे वह सत्ता पक्ष की पार्टियां हों या विपक्ष की। हर कोई बिहार के मतदाताओं को अपनी ओर करने की हर संभव कोशिश कर रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रिय अध्यक्ष चिराग पासवान आज मुजफ्फरपुर में दो विधानसभा सीटों को साधेंगे।

आज यानी गुरुवार 4 सितंबर को मुजफ्फरपुर जिले में चिराग पासवान की नव संकल्प महासभा का आयोजन किया जा रहा है। यह सभा आज MIT मैदान में होगी, जिसमें तिरहुत और मिथिलांचल के कार्यकर्ता शामिल होंगे। चिराग पासवान दोपहर दो बजे सभा को संबोधित करेंगे।

लोजपा ने मुजफ्फरपुर के कांटी और गायघाट सीटों पर अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। चिराग की इस महासभा में कई प्रमुख नेता भी शामिल होंगे, जिनमें जुमई सांसद अरुण भारती, बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और वैशाली से सांसद वीणा देवी शामिल हैं।

चिराग पासवान ने पहले ही चार नव संकल्प महासभाएं आयोजित की हैं और यह मुजफ्फरपुर में उनकी पांचवीं महासभा होगी। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस महासभा के जरिए चिराग पासवान उत्तर बिहार के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरेंगे और उन्हें उनकी अपनी पार्टी की ताकत के बारे में NDA के साथियों को बताएंगे।

चिराग पासवान मुजफ्फरपुर की 11 विधानसभा सीटों में से दो सीटों पर एनडीए के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। सभा की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने दंडाधिकारी की तैनाती की है। चिराग पासवान को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अपर जिला परिवहन पदाधिकारी और डीएसपी यातायात को सौंपी गई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article