पटना

Patna Road Accident: पटना में भीषण सड़क दुर्घटना, हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Patna Road Accident: पटना में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर सड़क के किनारे खड़ी हाइवा से हुई। इस हादसे के दौरान स्कॉर्पियो में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Image

पटना में भीषण सड़क दुर्घटनापटना में भीषण सड़क दुर्घटना

Patna Road Accident: बिहार की राजधानी पटना में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर सड़क के किनारे खड़ी हाइवा (Hyva) से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में स्कोर्पियो में सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। ये घटना पटना बख्तियारपुर फोरलेन की है। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के एक टीम पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, नवादा जिले से स्कॉर्पियो में सवार होकर 11 लोग बाढ़ के उमानाथ घाट गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।

इस हादसे में घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और गाड़ी से लोगों को बाहर निकलने का कार्य किया गया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। दुर्घटना की सूचना प्राप्त करते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं दो अन्य लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मरने वाले लोगों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। अन्य घायलों को पटना अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने के कारण ये हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article