पटना

Bomb Threat: पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा- 'फटने वाला है बम'

Patna Airport Bomb Threat: पटना एयरपोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एयरपोर्ट को अधिकारियों को आए मेल में कहा गया कि एयरपोर्ट पर बम रखा है और फटने वाला है। लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Image

पटना एयरपोर्ट को मिली बम की धमकी

Patna Airport Bomb Threat: पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए एयरपोर्ट को बम की धमकी दी गई थी। हालांकि जांच में कहीं कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। इसे लेकर हवाई अड्डा थाना में मामला दर्ज किया गया है। दरअसल एयरपोर्ट के अधिकारियों को एक मेल आया था, जिसमें कहा गया था कि एयरपोर्ट पर बम रखा है और बम फटने वाला है। जिसके बाद तत्काल अधिकारियों ने पूरे एयरपोर्ट की छानबीन की लेकिन छानबीन के बाद कुछ नहीं मिला। पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान कर रही है पहचान के बाद ही आगे पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई करेगी।

एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना की नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), दीक्षा ने बताया, ‘‘कुछ दिन पहले पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेपीएनआई) पर ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और आगे की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। बम के बारे में ईमेल से मिली जानकारी फर्जी निकली।’’ उन्होंने बताया कि धमकी के बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

एसपी ने बताया, ‘‘इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। अब हम मेल के आईपी एड्रेस का पता लगाने और भेजने वाले को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई का साइबर प्रकोष्ठ भी मामले की जांच कर रहा है ताकि ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा सके।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!