Bihar Weather Today: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू का प्रकोप झेल रहे बिहार के लोगों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनको राहत देने के लिए बारिश ने जो दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बीते दिनों गर्मी से बेहाल लोगों के चेहरे बारिश के नाम पर खिल उठे हैं। एसी, कूल के सहारे गर्मी काट रहे लोगों को अब गर्मी में बाहर निकलने से डरने की जरूरत नहीं है। यहां के लोग तेज हवाओं के साथ बारिश का लुत्फ उठा सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोग अपने स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रखने और आसपास के लोगों को जागरूक करने के लिए हो रहे कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले सकते हैं। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -
बिहार में जारी बारिश का अलर्ट
बिहार में बारिश और आंधी का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग 18 जिलों में येलो तो 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पटना, कैमूर, रोहतास,औरंगाबाद, गया, नवाड़ा, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, बेगूसराय, किशनगंज में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में जारी येलो अलर्ट
शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया , मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जुमई, बांका, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, बिहार के 38 के 38 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
सुहावना रहेगा बिहार का मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में आने वाले पूरा सप्ताह में बारिश की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जाएगा। 25 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में पूरा सप्ताह बारिश से लोगों गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी।
कब आएगा बिहार में मानसून
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 22-23 जून को बिहार में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। उससे पहले ही बिहार में बारिश और आंधी की संभावना जताई जा रही है। मानसून के पहुंचने के बाद यहां झमाझम बारिश होने की संभावना है।
