दिल्ली

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बदले मौसम के मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ बारिश के आसार, जानें कब होगी Monsoon की एंट्री

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश के कारण तापमान में कमी दर्ज की गई है। भीषण गर्मी और लू का प्रकोप झेल रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में धूल भरी आंधी और बारिश होने की संभावना जताई है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में डेढ़ महीने की भीषण गर्मी और हीटवेव के बाद अब कुछ राहत मिली है। पिछले दो दिन से आंधी-बारिश के कारण तापमान में भी कमी आई है। 45-46 डिग्री सेल्सियस बना हुआ दिल्ली-एनसीआर का तापमान अब 40-41 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। दिल्ली के तापमान में 5-6 डिग्री की कमी आई है। गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश की राह देख रहे लोगों का इंतजार अब खत्म हो गया है। क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 21 जून 2024 को धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना जताई है। आज, विश्व योग दिवस (International Yoda Day) के अवसर पर लोग अपने घरों से बाहर निकलकर इस सुहावने मौसम में आसपास के क्षेत्र में आयोजित योग अभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं और स्वास्थ्य के लिए लोगों को जागरूक कर सकते हैं।

पिछले दिनों चली हवाओं से न केवल दिन के तापमान में बल्कि रात के तापमान में भी कमी आई है। 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचा रात का तापमान अब 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में भी 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 20 जून को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया थ। आज शहर का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में धूल भरी आंधी और बारिश

भीषण गर्मी से राहत देने के लिए दिल्ली में बारिश ने दस्तक दे दी है। दिल्ली में गर्मी और लू का डबल अटैक झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। दो दिन से दिल्ली में तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर बारिश की बौछार या हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज, 21 जून को पूरी दिल्ली में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। कई इलाकों में 20 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

एक सप्ताह में कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 21 जून की आंधी-बारिश के बाद 22 और 23 जून को तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। उसके बाद 24 से 26 जून तक एक बार फिर मौसम करवट लेगा और तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान दिल्ली के तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जाएगी। दिल्ली के आसपास के इलाकों में मानसून की दस्तक का प्रभाव दिल्ली के वेदर पर भी देखने को मिलेगा।

एनसीआर के मौसम की बात करें तो फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज बूंदाबांदी और आंधी की संभावना है। 22 से 24 जून तक शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। वहीं 25 को मौसम में बदलाव के साथ 26 जून को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं गौतमबुद्ध नगर में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। 23 जून को हीट वेव का अलर्ट है और 25-26 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। गाजियाबाद में आज आंधी और बारिश होने के आसार है। इसके बाद 22 से 25 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 25-26 जून को फिर मौसम बदलेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

कब आएगा दिल्ली में मानसून

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, दिल्ली में मानसून 30 जून तक दस्तक दे सकता है। उसके बाद दिल्ली के लोग झमाझम बारिश और मानसून का लुत्फ उठा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article