पटना

Bihar Weather: बिहार में जानलेवा हुई बारिश! कहीं बिजली गिरने की तो कहीं बाढ़ की आशंका, आज 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में बारिश का कहर बरस रहा है। कहीं भारी बारिश के कारण बाढ़ का खतरा बना हुआ है तो वहीं कई इलाकों में बिजली गिरने से लोगों की जान जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 18 जिलों में ऑरेंज और 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Image

बिहार में आज मौसम का हाल

Photo : iStock

Bihar Weather: बिहार में बारिश का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जलजमाव और नदियां उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण बिहार के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां बारिश अब जानलेवा होती जा रही है। बिजली गिरने से लोगों की जान जा रही है। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का खतरा बना हुआ है। साथ ही पुलों के टूटने की खबर भी सामने आ रही है। सड़कों पर बारिश का पानी भर गया है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने मधुबनी-सीतामढ़ी सहित बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और अन्य जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में जारी भारी बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र, पटना की रिपोर्ट के अनुसार, आज कैमूर, बक्सर, रोहतास, किशनगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, सुपौल, अररिया और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पूर्वी चंपारण में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

बिहार के मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमुर में आंधी, वज्रपात, बारिश और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने जुमई, नवादा, गया, पटना, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, बांका, भागलपुर, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में आंधी-वज्रपात और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

वज्रपात से 12 लोगों की मौत

मौसम विभाग द्वारा लगातार बिहार के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग वज्रपात और अन्य संबंधित आपदाओं से बचने के सुझाव जारी कर रहा है। इस बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। ऐसे में विभाग द्वारा पेड़ के नीचे खड़े होने के लिए और आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान