दिल्ली

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में आज बरसेंगे बदरा, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में अब उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। क्योंकि मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं नोएडा-गाजियाबाद में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Image

कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
  • नोएडा-गाजियाबाद में येलो अलर्ट जारी
  • साफ हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इससे शहर के तापमान में गिरावट आई। कुछ दिन पहले 4 डिग्री तक बढ़ा तापमान फिर एक बार नीचे गिर गया। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अभी भी दिल्ली के लोग अच्छी बारिश की राह देख रहे हैं, लेकिन बीते दिन हुई बूंदाबांदी से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के इस पूर्वानुमान के बीच आइए जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

दिल्ली-एनसीआर का तापमान

दिल्ली में सोमवार को बूंदाबांदी के बाद शहर के तापमान में कमी आई। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 32 दर्ज किया गया है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है। इस बीच अगर बारिश होती है तो तापमान के गिरने की संभावना है।

एनसीआर क्षेत्रों की बात करें तो गाजियाबाद में विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी। इससे तापमान में कमी आई और शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है। नोएडा में अधिकतम तापमान सोमवार को 33 डिग्री था। आज तापमान 33-34 डिग्री के बीच बना रहेगा। फरीदाबाद और गुरुग्राम की बात करें तो आज शहर का तापमान क्रमश 34 और 33 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।

दिल्ली में बारिश की संभावना (Rain Alert in Delhi)

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर में तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश होने से शहर के तापमान में कमी आएगी। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

नोएडा-गाजियाबाद में येलो अलर्ट (Noida-Ghaziabad Rain Yellow Alert)

मौसम विभाग ने नोएडा और गाजियाबाद जिले में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान शहरों में तेज हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। बारिश होने से गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर का मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी का राहत मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!