LIVE
आज का मौसम, 09 July 2024: दिल्ली में बारिश के कारण यातायात जाम और जल जमाव, बिहार में जारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम, 09 July 2024: दिल्ली में बारिश के कारण यातायात जाम और जल जमाव, बिहार में जारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
JUL 09, 2024 16:37 IST
दिल्ली में बारिश के कारण यातायात जाम और जल जमाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ आयी बारिश के कारण कई इलाकों में लोगों को यातायात और जल जमाव की समस्या का सामना करना पड़ा। लक्ष्मीनगर, केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली छावनी, पालम, सफदरजंग, संसद मार्ग, दिलशाद गार्डन, आईटीओ एवं ग्रेटर कैलाश समेत राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुयी ।
JUL 09, 2024 16:26 IST
बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
बिहार में मॉनसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को यहां कई जगहों पर भारी बारिश के आसार जताए हैं। वहीं कई जिलों में वज्रपात और बूंदाबांदी के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।
JUL 09, 2024 13:46 IST
हरियाणा में धीमा पड़ा मॉनसून
हरियाणा में मॉनसून सुस्त पड़ गया है। हालांकि, विभाग के अनुसार जुलाई के बाद फिर से इसके एक्टिव होने के आसार हैं। फिलहाल यहा तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना बना हुआ है। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
JUL 09, 2024 11:20 IST
मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट
मुंबई में लगातार हो रही बारिश से लोगों का हाल बेहाल है। रविवार रात 1 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लगातार 6 बजे तक बारिश होती रही। जिस वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आज 9 जुलाई मंगलवार को भी कई जगहों पर भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
JUL 09, 2024 10:30 IST
शिमला में बारिश का कहर
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश अब डराने लगी है। यहां भारी बारिश के कारण नाले ओवर फ्लो करने लगे हैं। साथ ही भूस्खलन के मामले भी बढ़ रहे हैं। सोमवार चार घंटे की भारी बारिश के कारण ओल्ड बस स्टेंड के पास गुरुद्वारा के पास भूस्खलन हो गया है।
JUL 09, 2024 10:27 IST
JUL 09, 2024 08:37 IST
JUL 09, 2024 07:49 IST
राजस्थान में बारिश का येलो अलर्ट
राजस्थान की राजधानी जयपुर, अजमेर, जैसलमेर, जोधपुर समेत पूरे राजस्थान में हल्की बारिश होने के आसार हैं। गंगानगर, हनुमानगढ़, भरतपुर, करौली और धौलपुर को छोड़कर सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में मानसून एक्टिव
JUL 09, 2024 07:18 IST
JUL 09, 2024 07:24 IST
दिल्ली में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। सोमवार को हुई बूंदाबांदी के बाद दिल्ली का मौसम सुहावना बना हुआ है। तापमान में भी कमी आई है। आज बारिश होने से शहर के मौसम और खुशनुमा बन जाएगा, साथ ही लोगों को गर्मी से भी राहत मिल जाएगी।
दिल्ली-एनसीआर में कब होगी राहत की बारिश
दिल्ली-एनसीआर में कब होगी राहत की बारिश
JUL 09, 2024 05:38 IST
गाजियाबाद-नोएडा में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने नोएडा-गाजियाबाद में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। गाजियाबाद-नोएडा में बारिश के बाद तापमान में गिरावट होने की उम्मीद जताई गई है।
JUL 09, 2024 05:38 IST
JUL 09, 2024 07:23 IST
बिहार में मौसम का हाल
बिहार में मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आधे बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं आधे हिस्से में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरनगर, सीतामढ़ी, शिवघर, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में येलो अलर्ट।
जानलेवा बनी बिहार की बारिश
जानलेवा बनी बिहार की बारिश
JUL 09, 2024 05:37 IST
यूपी के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के करीब 20 जिलों में आज यानी मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, संतकबीर नगर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर और हाथरस में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
JUL 09, 2024 05:37 IST
उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में रेड अलर्ट के बाद अब, बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत में भारी बारिश होने की संभावना है। उसके अलावा अन्य जिलों में आंधी-वज्रपात और तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
