पटना

बिहार का मौसम 30-October-2025: बिहार में भारी बारिश कराएगा चक्रवात 'मोंथा'; 22 जिलों में अलर्ट घोषित; अब शुरू होगी ठंड

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-October-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? बिहार के मौसम का पूर्वानुमान: चक्रवात ‘मोंथा’ (Montha Cyclone) का असर बिहार में आज और कल दिखाई देगा। इस दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश, तेज हवा और ठंड की शुरुआत देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने पहले ही तीन दिन का अलर्ट जारी किया है, इसलिए प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज कहां-कहां बारिश होगी और कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Image

बिहार में आज होगी भारी बारिश

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-October-2025: बिहार में अक्टूबर का आखिरी हफ्ता मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (Montha Cyclone) अब राज्य की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में इसका व्यापक असर बिहार के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। विभाग ने कई जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार से ही चक्रवात के प्रभाव की पुष्टि की है। 30 अक्टूबर को बांका, जमुई, मुंगेर और भागलपुर जिलों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 31 अक्टूबर को पटना, गया, कटिहार, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण समेत कई जिलों में भीषण वर्षा की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

कैसे बिहार पहुंचा मोंथा

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह चक्रवात मंगलवार सुबह तूफान में बदल गया और आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और काकीनाडा तट से टकराने के बाद उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हुए ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड से होते हुए बिहार पहुंचा। मोंथा तूफान का असर गुरुवार और शुक्रवार यानी आज और कल को सबसे अधिक रहेगा।

कहां-कहां होगी भारी बारिश

IMD की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा और सुपौल में अति भारी बारिश की संभावना है। वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, सहरसा, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और शिवहर में भारी बरसात हो सकती है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में वज्रपात और तेज हवा (30-40 किमी/घंटा) चलने की चेतावनी दी गई है।

तापमान में आएगी गिरावट

चक्रवात के प्रभाव से बिहार में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहने से धूप नहीं निकलेगी और लोगों को ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग ने इसे ठंड के शुरुआती संकेत बताया है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

IMD ने बिहारवासियों को सावधान रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, बिजली गिरने की स्थिति में खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article