पटना

Bihar Ka Mausam 26-Nov-2025: बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अगले चार दिन गिरेगा पारा, जानें आज का मौसम

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-Nov-2025 पटना, गया, नालंदा, सिवान में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों में तापमान गिरने के पूर्वानुमान लगाया है। पारा गिरने के साथ ही यहां ठंड और बढ़ जाएगी। दिसंबर की शुरुआत बिहार में भीषण सर्दी के साथ होगी।

Image

बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड (Photo-PTI)

Bihar Ka Mausam 26-Nov-2025: बिहार में मौसम की चाल बदल रही है। यहां बीते कुछ दिनों से ठंड का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह और देर रात में कोहरा नजर आता है। कोहरे और ठंड के डबल अटैक के बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट आने का पूर्वानुमान लगाया है। आईएमडी की मानें तो आगामी 4 दिनों में बिहार के अधिकांश जिलों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी आएगी। पारा गिरने के साथ भीषण ठंड की शुरुआत होगी। दिसंबर के आते-आते बिहार में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी महसूस होने लगेगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज बिहार में मौसम का हाल।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

बिहार में आज मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह के समय कई जिलों में हल्का-मध्यम कोहरा छाया हुआ है। दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आने लगी है। सुबह, शाम और देर रात ठंड बहुत अधिक हो रही है। सुबह-शाम में लोग गर्म कपड़ों की लेयर में खुद को ठंड से बचते नजर आ रहे हैं। वहीं रात होते ही लोग कंबल में दुबक जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं तो शहरी इलाकों में अब हीटर शुरू हो गए हैं। ठंड से बचने के लिए आवश्यक सारे जतन कर रहे हैं।

बिहार में कितना रहेगा तापमान?

इस बीच तापमान की बात करें तो आज बिहार का न्यूनतम तापमान 11 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पूरे दिन प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। दिन के समय तेज धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी और ठंड से राहत मिलेगी। वहीं शाम होते ही तापमान फिर गिरेगा और ठिठुरन महसूस होगी।

आने वाले दिनों में बिहार में मौसम कैसा रहेगा?

दिसंबर की शुरुआत बिहार में भीषण ठंड के साथ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आने वाले चार दिनों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान के सामान्य से कम जाते ही शीतलहर का दौर भी शुरू हो जाएगा, जिससे ठंड का स्तर और बढ़ेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article