LIVE

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में बारिश का दौर जारी; अगले 48 घंटों में चक्रवाती तूफान बरपाएगा कहर!

Aaj ka Mausam 26 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज का मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: मौसम विभाग के अनुसार मलेशिया के पास बना लो प्रेशर सिस्टम अगले 48 घंटों में दक्षिण बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। आज दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में तापमान काफी नीचे लुढ़क गया है। अब लोग अलाव का सहारा भी लेने लगे हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में अभी भी लोगों को पॉल्यूशन से कोई राहत नहीं मिली है। लगातार यहां बेहद खराब वायु गुणवत्ता बनी हुई है।

Pooja KumariUpdated Nov 26, 2025, 20:05 IST
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में बारिश का दौर जारी; अगले 48 घंटों में चक्रवाती तूफान बरपाएगा कहर!

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में बारिश का दौर जारी; अगले 48 घंटों में चक्रवाती तूफान बरपाएगा कहर!

Aaj ka Mausam 26 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड में आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: मौसम विभाग के अनुसार पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। झारखंड के कई हिस्सों में भी तेज ठंड का एहसास हुआ। पहाड़ों पर भी तेजी से पारा लुढ़क रहा है। वहीं कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। बुधवार को तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है। आज केरल और माहे के साथ ही अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश हो सकती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

NOV 26, 2025 20:05 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तर प्रदेश का 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी

NOV 26, 2025 18:36 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मेघालय में अधिकतम तापमान का हाल

NOV 26, 2025 18:36 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

NOV 26, 2025 16:50 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तर-पूर्वी इंडोनेशिया के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान "सेन्यार"

NOV 26, 2025 16:49 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बहु मौसम संबंधी चेतावनी

NOV 26, 2025 16:49 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

NOV 26, 2025 15:34 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: नोएडा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे गिरा

उत्तर प्रदेश के नोएडा में ठंड बढ़ने लगी है। बीते दिनों 11 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान आज 9 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान के और लुढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
NOV 26, 2025 13:52 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: जम्मू-कश्मीर में लुढ़का पारा

बढ़ती सर्दी के साथ पहाड़ी इलाकों में मौसम गलन पैदा करने वाला हो रहा है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में बुधवार को इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां तापमान माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
NOV 26, 2025 12:53 IST

Mumbai AQI Updates: मुंबई में प्रदूषण बढ़ा

फाइनेंस राजधानी के नाम से प्रसिद्ध मुंबई में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सुबह 12 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, आज शहर का एक्यूआई 183 मोडरेट श्रेणी में दर्ज किया गया है।
NOV 26, 2025 11:23 IST

दिल्ली में आज सुबह बेहद खराब श्रेणी में रहा AQI

NOV 26, 2025 08:30 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु और केरल में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु में बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज केरल और माहे में भी झमाझम बारिश हो सकती है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
NOV 26, 2025 06:37 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में कड़ाके की ठंड का एहसास

झारखंड में भी ठंड बढ़ती जा रही है। राज्य के कई हिस्सों में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। इस दौरान गुमला शहर राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। झारखंड में फिलहाल औसत न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
NOV 26, 2025 06:36 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा में हिसार रहा सबसे ठंडा


हरियाणा के हिसार में मंगलवार को सबसे कम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं सिरसा में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, गुरुग्राम में 9.8 डिग्री, करनाल में 8 डिग्री, अंबाला में 10.3 डिग्री, रोहतक में 8.2 डिग्री और भिवानी में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
NOV 26, 2025 06:36 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब के फरीदकोट में 4 डिग्री तक पहुंचा पारा


पंजाब के फरीदकोट में मंगलवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ही फरीदकोट, पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा। फरीदकोट में सोमवार को भी पंजाब में सबसे कम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में सात डिग्री, अमृतसर में 7.8 डिग्री, लुधियाना में 7.4 डिग्री, पटियाला में 8.4 डिग्री और फिरोजपुर में 6.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
NOV 26, 2025 06:36 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगी बारिश


एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी दिनों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 27-28 नवंबर को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना है। विशेषकर 27 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस तंत्र के असर से 28 नवंबर को अजमेर, जयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने और बाकी अधिकतर भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
NOV 26, 2025 06:36 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: 48 घंटों में दस्तक देगा चक्रवात सेन्यार


मौसम विभाग के अनुसार मलेशिया के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह अगले 48 घंटों के अंदर दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। यह वेदर सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में यह अंडमान सागर में अवदाब के रूप में मजबूत हो सकता। जिससे हवाओं की गति बढ़कर 30 समुद्री मील तक पहुंच सकती है।