पटना

बिहार का मौसम 22-June-2025: आज बिना छाता बाहर निकलना मुश्किल, कई जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर आई चेतावनी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-June-2025 पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। राज्य के अधिकतर जिलों में हल्की से भारी बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। आज यानी रविवार को मौसम विभाग ने 7 जिलों में भारी और 31 जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा बिहार में मौसम का हाल।

Image

आज भी आया भारी बारिश का अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-June-2025: पूरे बिहार में मानसून का असर अब साफ दिख रहा है। लू और धूप की संभावनाएं खत्म हैं लेकिन हवा में नमी के कारण उमस बढ़ी हुई है। राज्य के लगभग सभी जिलों में कहीं न कहीं बारिश हो रही है। बारिश के बाद मौसम उमस से राहत मिलती है, तो एक बार फिर से खुशनुमा हो जाता है। शनिवार की रात तक कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

आंधी-तूफान को लेकर जारी हुए अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार आज यानी रविवार को बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 16 जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, जबकि अन्य 15 जिलों में मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में आंधी और तूफान को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है।

इन जिलों में सतर्क रहने की जरूरत

आज यानी रविवार को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जैसे जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

यहां आज आएगी भारी बारिश

आज राज्य के पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका एवं कटिहार जिलों के एक या दो स्थानों में भारी वर्षा होने की संभावना है। राजधानी पटना समेत बाकी जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही आसमान में दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पटना में दोपहर बाद तेज बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने और वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारी author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article