पटना

20-September बिहार का मौसम: बिहार में जोरदार मानसूनी बारिश, कई जिलों में अलर्ट; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-September-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज कई जिलों में तेज हवाओं संग बारिश के आसार हैं। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात का येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। आइए जानते हैं आज आपके शहर में कैसा रहने वाला है मौसम।

Image

बिहार में आज होगी भारी बारिश

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-September-2025: बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। पिछले एक सप्ताह से झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है और आज शनिवार को भी आधे से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, शेखपुरा,भोजपुर और बेगूसराय समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना के चलते येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

किन जिलों में भारी वर्षा की संभावना

आज राज्य के मध्य और पूर्वी भाग के कई हिस्सों में बिजली की चमक-गरज और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। सुपौल, अररिया, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय और किशनगंज जिलों के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

पटना का मौसम

राजधानी पटना में आज बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, आने वाले दिनों में यहां फिर से बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

क्यों हो रही बरसात

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी बांग्लादेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। बादलों के बीच जब ठंडी और गर्म हवाएं आपस में मिलती हैं तो एक कम दबाव का क्षेत्र बनता है। उस सिस्टम से निकलने वाली पट्टी को ट्रफ लाइन का कहते है। इसमे अचानक ही मौसम में बदलाव हो जाता है और हवाओं के साथ तेज बारिश हो जाती है। इसी वजह से मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। इसके अलावा आसपास के कुछ और मौसम से जुड़े सिस्टम भी एक्टिव हैं, जिससे बिहार में बारिश का दौर फिर से तेज हो गया है और मानसून मजबूत बना हुआ है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article