Bihar Ka Mausam 04-Nov-2025: बिहार में नवंबर की शुरुआत सर्दियों की दस्तक के साथ हुई है। मोंथा तुफान के बाद से प्रदेश का मौसम बदल गया है। गुलाबी ठंड का दौर खत्म हो गया है। अब सुबह-शाम चल रही हल्की हवाएं सिहरन पैदा कर रही है। रात का पारा नीचे गिर रहा है। यहां दिन के समय भी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान में और कमी आएगी। इस बीच प्रदेश में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार पर देखने को मिलेगा, जिसके कड़ाके की सर्दी की शुरुआत होगी।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बात करें तो आज बिहार में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। लेकिन सुबह के समय कोहरा और धुंध की परत देखने को मिल रही है। यहां ठंड इतनी बढ़ गई है कि अब लोग जैकेट और स्वेटर में नजर आने लगे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल सकती हैं। आगामी दिनों में कोहरे का स्तर बढ़ेगा, जिसका सीधा असर विजिबिलिटी पर देखने को मिलेगा।
आगामी दिनों में बिहार में बारिश की संभावना?
मौसम विभाग की मानें तो बिहार में आगामी 10 दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। बता दें कि बिहार चुनाव के पहले चरण (6 नवंबर) और दूसरे चरण (11 नवंबर) के साथ रिजल्ट (14 नवंबर) के दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है। इस बीच बिहार के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 2 से 3 डिग्री न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है और इस दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पछुआ हवाएं चल सकती हैं, लेकिन बारिश की कोई आसार नहीं।
