पटना

Bihar Ka Mausam 02-June-2025: बिहार में तेज हवाओं के साथ बरसेगा पानी, 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-June-2025 पटना, गया, किशनगंज, नालंदा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में पहुंचने से मानसून बॉर्डर पर ही थम गया है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Image

बिहार में तेज हवाओं के साथ बरसेगा पानी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-June-2025: बिहार में मौसम की चाल बदलती नजर आ रही है। प्रदेश के सीमांचली इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि अगले सात दिनों तक यहां आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मानसून की दस्तक को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में मानसून को पहुंचने में अभी समय है। 13 से 15 जून तक मानसून बिहार में दस्तक दे सकता है, जिसके बाद यहां भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

बिहार में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बिहार के 17 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सिरोही, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनंगज, मधेपुरा, अररिया, पुर्णिया, सुपौल, अररिया, सहरसा, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांक और जमुई शामिल है। मौसम विभाग की मानें तो इन सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और मौसम सुहावना हो जाएगा। हवाओं के साथ कई स्थानों पर जोरदार बारिश होने की भी संभावना है।

अगले 7 दिनों तक बिहार में झमाझम बारिश

मौसम विभाग की मानें तो बिहार के सीमांचल क्षेत्रों में अगले 7 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां जोरदार बारिश से मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें पछुआ के हवाओं के प्रवाह ने बिहार में समय से पहले होने वाली मानसून की दस्तक को रोक दिया है। फिलहार मानसून सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग तक पहुंचकर ठहर गया है। बिहार के बॉर्डर तक आकर थम गया है और अगले सप्ताह तक इसके आगे बढ़ने के आसार भी कम नजर आ रहे हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article