पटना

Bihar Famous Markets: बिहार में यहां लगते हैं सबसे सस्ते मार्केट्स, कम खर्चे में करें जमकर शॉपिंग

Bihar Markets: अगर आपको भी शॉपिंग करना पसंद है और आप बिहार में हैं तो आप इन फेमस बाजारों से बहुत कम दाम में खरीदारी कर सकते हैं। यहां आप कपड़े, जूते, घरेलू सामान खरीदने के साथ ही बिहार के फेमस फूड का भी आनंद ले सकते हैं।

Image

बिहार के सस्ते मार्केट्स

Photo : iStock

शॉपिंग करना सभी को पसंद होता है। यही वजह की जब भी हमें शॉपिंग के लिए जाना होता है तो हम जरूरत के सामानों के साथ ही कुछ पसंद के सामान भी ले आते हैं, जिससे फिजूल के खर्चे हो जाते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को मन मारकर रहना पड़ता है। लेकिन अगर आप बिहार में हैं और आपको भी शॉपिंग करना पसंद है, तो आज हम आपको बिहार के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां से आप ढ़ेर सारी शॉपिंग पॉकेट फ्रेंडली बजट में कर सकते हैं।

कम बजट में खरीदारी करने के लिए लोग दूर-दूर तक चले जाते हैं। लेकिन आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं हैं। आप इन बाजारों से कपड़े, जूते, घरेलू सामान सहित और भी कई सारी चीजें खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन बाजारों के बारे में।

हठवा मार्केट

अगर आप पटना में रहते हैं और आपको सस्ते में शॉपिंग करनी है तो आप यहां के हटवा बाजार में जा सकते हैं। यहां आपको बहुत ही कम दाम में खरीदारी करने का मौका मिलता है। यहां आप बहुत ही कम रेट में कपड़े खरीद सकते हैं। यह मार्केट महिलाओं के लिए बेस्ट है। यहां आपको बैग, सैंडल भी काभी कम दाम में मिलेंगे। तो आपका जब भी सस्ते में शॉपिंग करनी हो तो आप इस बाजार का रुख कर सकते हैं। वहीं आपको यहां खाने -पीने के भी कई ऑप्शन मिलेंगे।

महेंद्र स्ट्रीट मार्केट

शॉपिंग करना महिलाओं को खूब पसंद होता है। ऐसे में आप बिहार के महेंद्र स्ट्रीट मार्केट में जा सकती हैं। यह मार्केट बहुत पॉपुलर है। यहां साड़ी, सूट,बैग सहित महिलाओं के लिए शॉपिंग के कई ऑप्शन अवेलेबल हैं। यहां से आप घर साजने का सामान भी बहुत कम दाम में खरीद सकती हैं।

सिटी चौक मार्केट

पटना में में सड़क किनारे एक ऑपन बाजार लगता है। यहां से आप बहुत ही सस्ते में डेकोरेटिव आइटम खरीद सकते हैं। यहा बाजार इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के लिए भी फेमस है। साथ ही जब यहां शॉपिंग करके थक जाएं तो यहां खाने के भी कई ऑप्शन हैं, जहां आप बिहार की फेमस कचौड़ी और घुघनी का स्वाद ले सकते हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article