पटना

Bihar Election: तेजस्वी का चुनावी दांव, सरकार बनने पर किसानों को मुफ्त बिजली, 'माई बहिन मान योजना' के तहत एकमुश्त राशि देने का ऐलान

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण से पहले तेजस्वी यादव बिहार के किसानों और महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है, तो माई बहिन मान योजना के तहत माता-बहनों के खाते में एक साल की पूरी राशि एकमुश्त भेजी जाएगी। साथ ही सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी।

Image

बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान (फोटो - ANI)

Bihar Election 2025: बिहार में पहले चरण के मतदान से पहले चुनावी हलचल तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां जनता से कई बड़े-बड़े वादे कर रही हैं। इस बीच राजद नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने चुनाव से पहले मंगलवार यानी 4 नवंबर को एक बड़ा ऐलान किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है, तो किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी और माई बहिन मान योजना (Mai Bahin Maan Yojana) के तहत महिलाओं के खाते में एकमुश्त राशि भेजी जाएगी। उन्होंने कहा की एक साल का पूरा पैसा एक बार में माता-बहनों के खाते में भेजा जाएगा।

किसानों को मुफ्त बिजली देने का ऐलान

बिहार की 121 सीटों पर पहले चरण के चुनाव (6 नवंबर) से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रदेश के किसानों को मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। राज्य सरकार सिंचाई के लिए किसानों से अभी 55 पैसा प्रति यूनिट लेती है। लेकिन महागठबंधन की सरकार बनने के बाद इसे जीरो कर दिया जाएगा।

इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने MPS पर बोनस को लेकर भी एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि धान की MPS के अतिरिक्त प्रति क्विंटल के दर पर किसानों को 300 रुपये बोनस का भुगतान भी किया जाएगा। गेहूं पर MPS के अतिरिक्त 400 रुपये के बोनस का भुगतान किया जाएगा।

माई बहिन मान योजना के तहत एकमुश्त मिलेगी सालाना राशि

किसानों को फ्री बिजली और एमपीएस पर अतिरिक्त बोनस के ऐलान के साथ तेजस्वी यादव ने माता और बहनों के लिए 'माई बहिन मान योजना' का ऐलान करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद इस योजना के तहत एक साल की 30 हजार की पूरी राशि एकमुश्त महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है तो 14 जनवरी को एक साल का पूरा पैसा एक बार में माता-बहनों के खाते में भेजा जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!