पटना

Agiaon Assembly Election 2025: अगिआंव विधानसभा सीट पर क्या है चुनावी समीकरण, यहां देखें बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट

Agiaon Assembly Election 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीट में भोजपुर जिले में शामिल अगिआंव विधानसभा सीट शामिल है। बीजेपी और सीपीआई (एमएल) (एल) चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। आइए अब आपको बताएं कि इस सीट पर मतदान किस चरण में होने वाले हैं।

Image

अगिआंव विधानसभा सीट पर क्या है चुनावी समीकरण

Agiaon Assembly Election 2025: अगिआंव विधानसभा सीट, भोजपुर जिले में स्थित है। अगिआंव भोजपुर और रोहतास जिले की सीमा के निकट स्थित है। अगिआंव पहले आरा विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा था। लेकिन 2008 में परिसीमन प्रक्रिया के बाद इसे एक अलग विधानसभा क्षेत्र के तौर पर घोषित किया गया। इस क्षेत्र को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया। बता दें कि यह आरा लोकसभा सीट में शामिल है और उसका सातवां खंड बन गया है। आइए अब आपको अगिआंव विधानसभा सीट पर चुनाव की तिथि और उम्मीदवारों के बारे में बताएं।

अगिआंव विधानसभा सीट कब बनी थी?

बिहार की 243 सीटों में शामिल अगिआंव विधानसभा सीट 2008 से पहले अस्तित्व में नहीं थी। इस सीट को 2008 में परिसीमन प्रक्रिया के बाद बनाया गया और उसके बाद 2010 में विधानसभा चुनाव हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के शिवेश राम ने जीत प्राप्त की और यहां के पहले विधायक बने। 2010 से 2024 तक यहां कुल चार बार चुनाव हुए, जिसमें 2024 में हुए उपचुनाव भी शामिल है। बता दें कि तीन विधानसभा चुनाव में तीन अलग पार्टी और उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। 2010 के चुनाव में बीजेपी, 2015 में जनता दल यूनाइटेड और 2020 में सीपीआई (एम-एल) ने जीत हासिल की।

अगिआंव विधानसभा सीट पर चुनाव किस चरण में होगा?

बिहार विधानसभा सीट पर चुनाव 2 चरणों में 243 सीटों पर होंगे। पहले चरण में चुनाव 121 सीट और दूसरे चरण में मतदान 122 सीटों पर होने हैं। बता दें कि अगिआंव विधानसभा सीट 121 सीटों में शामिल है, जिसमें पहले चरण में मतदान 6 नवंबर को होंगे।

अगिआंव विधानसभा चुनाव 2025 उम्मीदवारों की लिस्ट

उम्मीदवार का नामपार्टी का नाम
शिव प्रकाश रंजन सीपीआई (एमएल) (एल)
महेश पासवानभारतीय जनता पार्टी
ये भी पढ़ें - Mahnar Vidhan Sabha: तेज प्रताप यादव को झेलनी पड़ी भारी फजीहत; RJD समर्थकों ने खदेड़ा, काफिले पर हुई पत्थरबाजीजी

अगिआंव विधानसभा चुनाव का रिजल्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में सीपीआई (एमएल) (एल) के उम्मीदवार शिव प्रकाश रंजन ने जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार प्रभुनाथ प्रसाद ने जीत प्राप्त की थी। इस चुनाव में शिव प्रकाश रंजन ने 73,460 वोट प्राप्त किए थे और प्रभुनाथ प्रसाद ने 43,625 वोट मिले थे। इस बार भी सीपीआई (एमएल) (एल) ने शिव प्रकाश रंजन को चुनावी मैदान में उतरा है।

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामवोट
शिव प्रकाश रंजन सीपीआई (एमएल) (एल)73,460
प्रभुनाथ प्रसादजनता दल यूनाइटेड43,625
उपेंद्र कुमारइंडिपेंडेंट6,418

अगिआंव विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में अगिआंव सीट पर रजिस्टर्ड मतदाताओं की संख्या 2,68,019 थे। इसमें अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या 18.3 प्रतिशत थी और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 6 प्रतिशत थी। यहां 2020 में हुए चुनाव में मतदान प्रतिशत 52.54 प्रतिशत रहा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!