पटना

Mahnar Vidhan Sabha: तेज प्रताप यादव को झेलनी पड़ी भारी फजीहत; RJD समर्थकों ने खदेड़ा, काफिले पर हुई पत्थरबाजी

Tej Pratap Yadav Convoy Chased: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान महनार में तेज प्रताप यादव को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जनसभा से लौटते वक्त उनके काफिले पर RJD समर्थकों ने पत्थरबाजी की और 'तेजस्वी यादव जिंदाबाद' जैसे नारे लगाए। तेज प्रताप JJD उम्मीदवार जय सिंह राठौर के समर्थन में सभा करने पहुंचे थे। घटना के बाद राठौर ने RJD उम्मीदवार रविंद्र सिंह पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया।

Image

JJD ने लगाया RJD पर आरोप (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को गुरुवार को महनार विधानसभा क्षेत्र में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जनसभा से लौटते वक्त उनके काफिले पर RJD समर्थकों ने पत्थरबाजी की और नारेबाजी करते हुए खदेड़ दिया।

महनार से महुआ जाते समय हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, तेज प्रताप यादव हीरानंद उच्च विद्यालय परिसर में जनशक्ति जनता दल (JJD) के उम्मीदवार जय सिंह राठौर के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने शाम करीब 5 बजे से 6 बजे तक सभा की। तेज प्रताप हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे, लेकिन निर्धारित समय से देरी होने पर हेलीकॉप्टर उन्हें उतारकर लौट गया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से सभा स्थल पहुंचे और वहीं से अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ के लिए लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई।

लगे RJD के समर्थन वाले नारे

इसी दौरान RJD समर्थकों ने तेज प्रताप के काफिले को घेर लिया और “तेजस्वी यादव जिंदाबाद”, “लालटेन छाप जिंदाबाद” जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए। कुछ देर बाद भीड़ ने उग्र रूप धारण कर लिया और तेज प्रताप के काफिले पर पत्थर फेंकने लगी।

पत्थरबाजी भी हुई

घटना के बाद महनार से JJD उम्मीदवार जय सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि यह हमला RJD उम्मीदवार रविंद्र सिंह के इशारे पर कराया गया है। उन्होंने कहा, “सभा के दौरान सब कुछ शांत था, लेकिन लौटते वक्त राजद के चार-पांच गुंडों ने हमारी गाड़ियों पर पत्थर चलाए और हमला करने की कोशिश की। यह सब एक साजिश के तहत किया गया है।”

JJD ने लगाया RJD पर आरोप

जय सिंह राठौर ने आगे कहा, “रविंद्र सिंह ने 15-16 करोड़ रुपये में टिकट खरीदा है और अब चुनाव जीतने के लिए लोगों को पैसा और शराब बांटेगा। जंगलराज स्थापित करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है, ऐसा नहीं होगा।” घटना ने महनार में राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है, वहीं आरजेडी की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें