Barhara Assembly Election 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीट पर दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं। इन सीटों में शामिल बड़हरा एक सामुदायिक विकास खंड है। यह गंगा नदी के तट पर स्थित है। यही कारण है कि मानसून के दौरान यह सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित हिस्सा है। लेकिन गंगा नदी के किनारे स्थित होने के कारण यहां कृषि अधिक होती है। यहां रहने वाले अधिकांश लोगों की मुख्य आजीविका कृषि है। यह सीट पर स्वतंत्रता सेनानी अंबिका शरण सिंह के परिवार का दबदबा रहा है।
बड़हरा विधानसभा सीट कब बनी थी?
बड़हरा विधानसभा सीट की स्थापना 1951 में हुई थी। 1952 में यहां चुनाव हुआ। यहां स्वतंत्रता सेनानी अंबिका शरण सिंह के परिवार का दबदबा रहा है। वह दो बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव में उतरी और दो बार जीत कर मंत्री बनी। बता दें कि बड़हरा विधानसभा सीट जब आरा मुफस्सिल विधानसभा का हिस्सा हुआ करती थी, तब अंबिका शरण सिंह 3 बार विधायक बनी। उनके निधन के बाद राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 5 बार जीत हासिल की। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की है। वह 2 बार RJD, 2 बार जनता दल और एक बार जनता पार्टी की टिकट पर जीत हासिल की।
बड़हरा विधानसभा सीट पर चुनाव कब है?
बिहार की 243 विधानसभा सीटों में शामिल बड़हरा सीट पर मतदान पहले चरण में होने हैं। पहले चरण के चुनाव 6 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जनता अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट देने पहुंचेगी। बता दें कि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और 14 नवंबर को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
बड़हरा विधानसभा चुनाव 2025 उम्मीदवारों की लिस्ट
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम |
| रामबाबू पासवान | राष्ट्रीय जनता दल |
| राघवेंद्र प्रताव सिंह | भारतीय जनता पार्टी |
बड़हरा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बड़हरा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की थी। इस बार भी बीजेपी ने राघवेंद्र प्रताप सिंह हो चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि 2020 में हुए चुनाव में राघवेंद्र (76,1182 वोट) ने राष्ट्रीय जनता दल की सरोज यादव (71,209 वोट) को मात्र 4,973 वोटों से हराया। 2025 में राजद और बीजेपी आमने-सामने हैं, यह देखना दिलचस्प होगा की बड़हरा सीट पर बीजेपी कब्जा बनाए रखती है या राजद बाजी मारती है।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | वोट |
| राघवेंद्र प्रताप सिंह | भारतीय जनता पार्टी | 76,182 |
| सरोज यादव | राष्ट्रीय जनता दल | 71,209 |
| आशा देवी | इंडिपेंडेंट | 7,203 |
बड़हरा विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 3,13,857 थी, जो लोकसभा चुनाव के दौरान घटकर 3,11,962 रह गई। इसमें अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या 14.52 प्रतिशत है और मुस्लिम मतदाताओं कि संख्या 3.8 प्रतिशत है। यहां ग्रामीण मतदाताओं की संख्या शहरी मतदाताओं से अधिक हैं।
