पटना

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में कड़ाके की ठंड, 26 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट; जानें आज का मौसम

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने बिहार के 26 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को ठंड से बचने की अपील की है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए बिहार के 26 जिलों में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे प्रदेशवासियों को विशेषकर सुबह और शाम में भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।

इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

अलर्ट जारी किए गए जिलों में पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, सीवान, छपरा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिना काम के घर से बाहर न निकलें और जरूरत पड़ने पर पूरी तरह से गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर जाएं, वरना ठंड का असर सेहत पर पड़ सकता है।

कैसा रहा कल का मौसम

बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में कुछ राहत मिली, जब बादल छंटने के बाद धूप निकली। इसके परिणामस्वरूप पटना सहित अन्य शहरों में अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं, सबसे ठंडा शहर डेहरी रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, जीरादेई 23.6 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना।

ट्रेनों पर पड़ा ठंड का असर

ठंड का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा है। घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। विक्रमशिला एक्सप्रेस 45 मिनट, गया पैसेंजर 35 मिनट, टाटा-बक्सर एक्सप्रेस 30 मिनट, मोकामा-पटना 30 मिनट, कोटा-पटना 2 घंटा, फरक्का एक्सप्रेस 1 घंटा, श्रमजीवी 30 मिनट, ब्रह्मपुत्रा मेल 2 घंटा और राजगीर इंटरसिटी 40 मिनट की देरी से पटना जंक्शन पहुंची।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article