पटना

Bihar: सहरसा में 14 वर्षीय बच्चे की गई जान, कसरत करते हुए आया कार्डियक अरेस्ट

बिहार के सहरसा में कसरत करते हुए एक 14 साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कसरत करने के दौरान उसके कंधे में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गया। बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट आने से बच्ची की जान गई है।

Image

बिहार के सहरसा में कसरत के दौरान 14 साल के किशोर को आया कार्डियक अरेस्ट (फोटो - Canva)

बीते कुछ सालों से हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कभी कसरत करते हुए तो कभी बाइक चलाते हुए लोगों को हार्ट अटैक आ रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि अब कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक आम होता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला बिहार के सहरसा से सामने आया है। यहां एक 14 साल के बच्चे की कार्डियक अरेस्ट आने से मौत हो गई है।

कैसे आया कार्डियक अरेस्ट?

यह मामला सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर का है। 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले 14 साल के अंकुश कुमार शुक्रवार को अपने घर में कसरत कर रहा था। तभी उसे कार्डियक अरेस्ट आया। इस घटना को लेकर अंकुश के पिता ने बताया कि बेटा घर के छज्जे से लटककर पुश-अप कर रहा था, तभी अचानक उसके कंधे में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गया। पिता ने तुरंत बेटे को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल लाने पर अंकुश की हालत काफी नाजुक थी। उसे तुरंत ही उपचार दिया गया है, लेकिन कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई है। बेटे की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह दो भाई थे, जिसमें अंकुश सबसे बड़ा था।

बढ़ते जा रहे हैं हार्ट अटैक के मामले

बता दें कि हाल के दिनों में कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अक्सर ज्यादा शारीरिक गतिविधियों के दौरान इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। कभी जिम के दौरान, कसरत के दौरान या खेल खेलते हुए लोगों को हार्ट अटैक आ जाता है। बीते सालों में बाइक चलाते हुए भी कई लोगों को हार्ट अटैक आने का मामला सामने आया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!