पटना

Bihar Weather Today: बिहार में घने कोहरे और ठंड का सितम जारी, इन जिलों में आज कोल्ड डे का अलर्ट, 4 दिन बाद फिर गिरेगा पारा

आज का मौसम बिहार, 26 January 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज कई जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही शीत दिवस की भी चेतावनी जारी की गई है। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 4 दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की कमी आ सकती है।

Image

आज बिहार का मौसम

Bihar Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में ठंड और घने कोहरे का डबल अटैक बरकरार है। हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में दोपहर के समय अच्छी धूप खिल रही है। जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है। वहीं सुबह के समय घने कोहरे का पहरा कोई जिलों में देखने को मिल रहा है। आज भी बिहार के कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है। साथ ही आज कई जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में प्रदेश के तापमान में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। जिसके बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

गणतंत्र दिवस पर आज बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज मधुबनी और दरभंगा में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों के एक या दो स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति देखने को मिल सकती है। वहीं उत्तर बिहार के हिमालयी तराई वाले जिलों में घना कोहरा छाए की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के अन्य भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

आने वाले दिनों में भी शुष्क रहेगा मौसम

आईएमडी के मुताबिक 27 जनवरी को बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय उत्तर बिहार के हिमालय के तराई सहित पूर्णिया जिले में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। जिसके बाद 28 से 31 जनवरी के दौरान मौसम विभाग ने किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इस दौरान मौसम शुष्क बना रह सकता है।

इन जिलों में 10 डिग्री से नीचे रहा पारा

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बिहार में सबसे ठंडा शहर मोतिहारी और पूसा रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा बांका, शेखपुरा, वैशाली, दरभंगा, बक्सर, डेहरी और छपरा का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस बक्सर में दर्ज किया गया। शनिवार को प्रदेश की राजधानी पटना का अधिकतम 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article