दिल्ली

Delhi-NCR Weather: आज पारा लुढ़कने से बढ़ेगी ठिठुरन, सुबह रहेगा धुंध और कोहरे का पहरा, रिपब्लिक डे पर दिल्ली में दिनभर कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 26 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज गणतंत्र दिवस पर मौसम साफ रहने वाला है। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध रह सकता है। लेकिन इससे गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में कोई परेशानी नहीं होगी। आज 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट होने की संभावना है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। पिछले कुछ दिनों से यहां ठंड का असर कम होता दिख रहा है। सुबह के समय घना कोहरा भी नहीं छा रहा है और दोपहर में अच्छी धूप भी निकल रही है। सुबह 10 बजे के बाद ही धूप में तेजी महसूस होने लग रही है। हालांकि सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है। दिल्ली में आज गणतंत्र दिवस पर तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जिससे ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।

दिल्ली में आज साफ रहेगा आसमान

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है। साथ ही बारिश होने की भी कोई संभावना नहीं है। आज सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। हालांकि इससे कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मौसम के कारण कोई रुकावट या परेशानी नहीं आएगी। दिन में मौसम साफ रहने से परेड और झांकियां साफ दिखाई देंगी। सुबह-शाम के समय ठंड का एहसास बना रहेगा। जिससे सुबह के वक्त कर्तव्य पथ पर आने वाले दर्शकों का सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।

सर्द हवाएं से तापमान में आई कमी

स्काईमेट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों से आगे बढ़ चुका है। वहीं बर्फीले पहाड़ों से सर्द उत्तर पश्चिमी हवाएं दिल्ली आ रही है। जिसके कारण ठंड में थोड़ा इजाफा हुआ है। लेकिन यह बहुत ज्यादा तीव्र होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रहने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। आज दिल्ली में हल्की हवाएं भी चलने की संभावना है। जिसकी रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।

2 दिन बाद फिर से बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी को दिल्ली में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। सोमवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। 28 जनवरी को भी सुबह के समय आसमान साफ रहेगा, लेकिन शाम में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 28 जनवरी के बाद फिर से तापमान बढ़ने के आसार हैं। साथ ही धूप में तेजी फिर से गर्मी का एहसास करा सकती है। 29 से 31 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। वहीं अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article