Hijab Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम में एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने के बाद यह सबसे पूछा जा रहा है कि क्या डॉक्टर नुसरत परवीन नौकरी ज्वाइन करेंगी या नहीं? जिसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
कब ड्यूटी ज्वाइन करेंगी नुसरत?
एक अधिकारी ने शुक्रवार को दावा किया का आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन ड्यूटी ज्वाइन करेंगी। पटना के सरकारी तिब्बी कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. महफूजुर रहमान ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन के परिवार ने पुष्टि की है कि वह शनिवार को ड्यूटी ज्वाइन करेंगी।
डॉक्टर रहमान ने बताया कि मैंने परवीन के पति, रिश्तेदारों और उसके क्लासमेट्स से बात की। उन्होंने मुझे बताया कि वह 20 दिसंबर को ड्यूटी ज्वाइन करेंगी। उन्हें पहले सरकारी तिब्बी कॉलेज और अस्पताल ज्वाइन करना है और बाद में उन्हें उनकी पोस्टिंग की जगह पर ट्रांसफर किया जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों और क्लासमेट्स ने मुझे आश्वासन दिया है कि वह ड्यूटी ज्वाइन करेंगी।
सोशल मीडिया पर छाया VIDEO
मुख्यमंत्री नीतीश के आयुष डॉक्टर के हिजाब खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और इस मसले को लेकर सियासत भी गर्मा गई। यह घटना सोमवार को पटना में मुख्यमंत्री सचिवालय उस वक्त हुई जब आयुष डॉक्टर अपने अपॉइंटमेंट लेटर लेने के लिए एकत्रित हुए थे।
जब महिला अपना लेटर लेने के लिए स्टेज पर आई तो नीतीश कुमार ने उनका 'नकाब' देखा और कहा- 'यह क्या है' और फिर उसे हटा दिया। इसके बाद, ऐसी अफवाहें तेजी से फैलने लगीं कि नुसरत परवीन ने नौकरी ठुकरा दी है।
