शहर

पाटलिपुत्र लोकसभा चुनावः रामकृपाल लगाएंगे जीत की हैट्रिक या मीसा भारती की होगी जीत, दोनों के बीच कड़ी टक्कर

Pataliputra Lok Sabha Election: बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर राम कृपाल यादव और मीसा भारती के बीच कड़ी टक्कर है। राम कृपाल यादव इस सीट पर दो बार से सांसद हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Pataliputra Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के तहत आज आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट भी शामिल है। पाटलिपुत्र सीट (Patliputra Lok Sabha Seat) बिहार की हॉट सीटों में आती है, क्योंकि यह बिहार की राजधानी पटना में आती है। साथ ही यहां से कई दिग्गज चुनाव लड़ चुके हैं। बता दें कि यह सीट 2009 के लोकसभा चुनाव में अस्तित्व में आई। फिलहाल यहां से भाजपा के राम कृपाल यादव (Ram Kripal Yadav) सांसद हैं। भाजपा ने फिर से उन्हें ही उतारा है। वहीं, उनका मुकाबला राजद उम्मीदवार लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) से है। इस सीट से रामकृपाल यादव तीसरी बार सांसद बनने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वहीं, मीसा भारती तीसरी बार यहां से चुनाव लड़ रही हैं। मीसा भारती को 2014 और 2019 में राम कृपाल यादव से मिली मिली थी। अगर इस सीट पर जातीय समीकरण की बात करें तो यहां दोनों मुख्य उम्मीदवार यादव जाति से हैं और विधानसभा में राजद को यहां अच्छे मिले हैं। ऐसे में देखना होगा कि इस बार यादव वोटर्स किस तरफ जाते हैं। हालांकि, दो बार से राम कृपाल यादव जीतते आ रहे हैं, जो भाजपा से हैं।

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार कौन-कौन हैं?

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से भाजपा ने राम कृपाल यादव को टिकट दिया है। वहीं, राजद से मीसा भारती तीसरी बार ताल ठोक रही हैं। इसके अलावा यहां से बसपा ने हरिकेश्वर राम को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही अन्य कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

  • रामकृपाल यादव- भाजपा
  • मीसा भारती- राजद
  • हरिकेश्वर राम- बसपा
  • खुशबू कुमारी- ABHPP
  • मृत्युंजय कुमार- BHDRP
  • सुभाष कुमार- BHRTLKCHTP
  • माधुरी कुमारी- AIFB
  • अनिल कुमार चंद- SUCI
  • नागेश्वर प्रसाद- PPI(D)
  • विंदू देवी- RJSBP
  • फारूक रजा- AIMIM
  • अनिल दास- BHDP
  • शिव कुमार सिंह- AKP
  • जवाहर सिंह- BHMVP
  • संजय कुमार सिंह- बी.एच.एस.पी.
  • नितेश कुमार पटेल- ए.जे.के.डी.
  • कुणाल कुमार- एच.यू.एम.एस.पी.
  • डॉ. एस.पी. शर्मा- एच.वी.डी.
  • राम निरंजन रॉय- आर.डब्ल्यू.सी.पी.
  • दुर्गेश नंदन सिंह- निर्दलीय
  • नीरज कुमार- निर्दलीय
  • रंजन कुमार- निर्दलीय

रामकृपाल यादव

रामकृपाल यादव वर्तमान में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह इस सीट से दूसरी बार सांसद हैं। उनका सफर पटना नगर निगम में उपमहापौर के रूप में शुरू हुआ था। इसके बाद वह बिहार विधान परिषद के सदस्य बने। फिर सांसद चुने गए। राम कृपाल यादव भाजपा से पहले राजद में थे, लेकिन अब भाजपा का हिस्सा हैं। वह राज्यसभा से भी सांसद चुने गए हैं। इसके अलावा उन्हें केंद्र सरकार में राज्य मंत्री का जिम्मा भी मिल चुका है।

मीसा भारती

मीसा भारती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी हैं। फिलहाल मीसा भारती राज्यसभा की सदस्य हैं। वह पाटलिपुत्र सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले दो बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article