शहर

पाटलिपुत्र सीट, बिहार लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Patliputra Lok Sabha Seat: देशभर में लोकसभा चुनाव अब आखिरी दौर में पहुंच चुका है। सातवें चरण में 57 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इसमें बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट भी शामिल हैं। आइए पाटलिपुत्र लोकसभा सीट के बारे में जानते हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Patliputra Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। अब तक छह चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब आखिरी और अंतिम चरण के चुनाव में आठ राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इसी चरण में बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट (Patliputra Lok Sabha Seat) भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर कौन प्रमुख उम्मीदवार हैं और यहां पिछले चुनाव में कैसा रिजल्ट रहा था। आपको बता दें कि 2008 से पहले पाटलिपुत्र लोकसभा सीट (Patliputra Lok Sabha Seat), पटना लोकसभा सीट के अंतर्गत आती थी। यानी कि इसका कोई अस्तित्व नहीं थी, लेकिन 2008 में सीटों का पुनर्गठन किया गया और पटना लोकसभा सीट को दो सीटों- पाटलिपुत्र और पटना साहिब में बांट दिया गया। इसके बाद पाटलिपुत्र सीट अस्तित्व में आई। पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर 2009 में जदयू के उम्मीदवार रंजन प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2014 और 2019 भाजपा के टिकट पर राम कृपाल यादव ने जीत दर्ज की। वहीं, इस सीट से लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती अब तक दो बार किस्मत आजमा चुकी हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाई हैं। पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Patliputra Lok Sabha Seat) के तहत दानापुर, मनेर, फुलवारी, मसौढ़ी, पालीगंज और बिक्रम विधानसभा सीटें आती हैं। जानकारी के अनुसार, पाटलिपुत्र लोकसभा सीट के तहत 16.5 लाख वोटर्स आते हैं।

पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र मतदान तारीख (Patliputra Lok Sabha Election Polling Date)

लोकसभा चुनाव के छह चरण के मतदान हो चुके हैं। अब आखिरी और सातवें चरण का मतदान होना है। इसी दिन पाटलिपुत्र लोकसभा सीट (Patliputra Lok Sabha Seat) पर चुनाव है। यानी कि एक जून को पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर मतदान होगा। इसी दिन यहां से चुनाव लड़ रहे तमाम उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में कब होगी मतगणना (Patliputra Lok Sabha Election Result Date)

देशभर में सभी चरणों का मतदान संपन्न हो जाने के बाद चार जून को एक साथ सभी लोकसभा सीटों पर मतगणना की जाएगी। इसी दिन पाटलिपुत्र लोकसभा सीट (Patliputra Lok Sabha Seat) पर मतगणना होगी और चार जून को ही पता चलेगा कि पाटलिपुत्र से सांसद कौन बना।

पाटलिपुत्र के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates of Patliputra Lok Sabha 2024)

इस बार भाजपा ने पाटलिपुत्र लोकसभा सीट (Patliputra Lok Sabha Seat) से अपने वर्तमान सांसद रामकृपाल यादव को ही फिर से मैदान में उतारा है। वहीं, उनके सामने लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती राजद के टिकट पर तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले वह 2014 और 2019 में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से किस्मत आजमा चुकी हैं। हालांकि, सफलता नहीं मिल पाई। इस बार माना जा रहा है कि पाटलिपुत्र में इन दोनों के बीच सीधी टक्कर होने वाली है। अब देखना है कि रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र से तीसरी बार अपनी सीट बचा पाते हैं या मीसा भारती पहली बार जीत दर्ज करती हैं।

  • रामकृपाल यादव- भाजपा/NDA
  • मीसा भारती- राजद/INDIA

पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव (2019) का रिजल्ट

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट (Patliputra Lok Sabha Seat) पर पिछले लोकसभा चुनाव में काफी दिलचस्प मुकाबला हुआ था। इस सीट पर भाजपा के रामकृपाल यादव को जीत मिली थी, लेकिन जीत का अंतर काफी कम था। उनके सामने लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती चुनाव लड़ रही थी। रामकृपाल यादव को 5,09,557 वोट मिले थे। वहीं, मीसा भारती को 4,70,236 मत प्राप्त हुए थे। रामकृपाल यादव ने यहां से 2014 में भी जीत दर्ज की थी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article