इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: आखिरी चरण के चुनाव प्रचार में सभी ने झोंकी ताकत, जानें आज कौन कहां भरेगा हुंकार

Election Campaign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे, तो गृह मंत्री अमित शाह यूपी में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा राजनाथ सिंह आज बिहार में गरजेंगे और जेपी नड्डा झारखंड में रोड शो करेंगे। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ओडिशा तो राहुल गांधी पंजाब में प्रचार करेंगे।

Image

कौन कहां करेगा चुनाव प्रचार?

Photo : Times Now Digital

Lok Sabha Election 2024: सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होना है, जिसके लिए सियासी उठापटक का दौर सातवें आसमान पर है। सभी सियासी पार्टियां चुनाव प्रचार में अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में प्रचार करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में कई जनसभाएं करेंगे। इसके अलावा राजनाथ सिंह आज बिहार में गरजेंगे और जेपी नड्डा झारखंड में रोड शो करेंगे। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ओडिशा तो राहुल गांधी पंजाब में प्रचार करेंगे।

आज क्या है पीएम मोदी का प्लान?

देश में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में सुबह 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद ओडिशा के मयूरभंज में दोपहर 1 बजे, बालासोर में दोपहर 2:30 बजे और केंद्रपाड़ा में शाम 4:30 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

शाह और राजनाथ भरेंगे हुंकार

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में सुबह 11:30 बजे, देवरिया में दोपहर 1:15 बजे, बलिया में दोपहर 2:30 बजे और सोनभद्र में शाम 4:30 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद, वह गाजीपुर में शाम 6 बजे रोड शो करेंगे। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12:45 बजे बिहार के काराकाट (बिक्रमगंज), दोपहर 2 बजे औरंगाबाद, दोपहर 3:20 बजे दिनारा (बक्सर) और शाम 4:55 बजे बख्तियारपुर (पटना साहिब) में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

झारखंड में गरजेंगे भाजपा अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12:40 बजे झारखंड के दुमका में जनसभा करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 2:55 बजे गोड्डा (देवघर) में रोड शो करेंगे। इसके अलावा उनका पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शाम 7:30 बजे रोड शो का कार्यक्रम है।

खड़गे और राहुल लगाएंगे जोर

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ओडिशा के बालासोर में दोपहर 12 बजे और भद्रक में 1:40 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब के लुधियाना में सुबह 11:00 बजे और पटियाला में दोपहर 3:00 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

(इनपुट- भाषा)

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article