शहर

ट्रेन में चढ़ते समय यात्री गिरा धड़ाम, प्लेटफार्म-पटरियों के बीच फंसी जान ; लेडी कांस्टेबल ने किया कमाल!

हरिद्वार के लक्सर रेलवे स्टेशन पर एक महिला कांस्टेबल ने बहादुरी और सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन से फिसलकर प्लेटफार्म और पटरियों के बीच आए यात्री की जान बचा ली। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

Image

लक्सर रेलवे स्टेशन पर हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

हरिद्वार: लक्सर रेलवे स्टेशन पर कोलकता-जम्मूतवी एक्सप्रेस (Kolkata-Jammuthavi Express) में रेलवे स्टेशन से खाने का सामान लेकर एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने लगा। इस दौरान उसका बैलेंस गिगड़ गया और पैर फिसलते ही वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया, जिसे महिला आरक्षी ने सुरक्षित बाहर खींचकर बचा लिया। इस हादसे का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।

महिला कांस्टेबल बनी देवदूत

जानकारी के मुताबिक, यात्री खाने पीने का सामान लेने प्लेटफार्म से नीचे उतरा था। उधर वो खाना खरीद रहा था, इसी दौरान हार्न देकर ट्रेन चलने लगी। ट्रेन की स्पीड धीरे-धीरे तेज हो रही थी। इसी दौरान यात्री जल्दबाजी में दौड़ते हुए ट्रेन पकड़ने की कोशिश करने लगा। जैसे ही वह ट्रेन पर चढ़ने लगा तो उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गया। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला कांस्टेबल दौड़कर उसके दोनों हाथों को जकड़कर पकड़ लिया, जिससे वह सुरक्षित बच सका। इसी दौरान किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया और यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान वह काफी घबराया प्रतीत हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जीआरपी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि जम्मू से सियालदह की ओर जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 5 घंटे विलंब से दोपहर को लक्सर स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान यात्री के साथ ये हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान तैनात कांस्टेबल उमा ने समझदारी और सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्री को सुरक्षित बचा लिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article