शहर

छत्तीसगढ़ में बड़ा रोड एक्सीडेंट, ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 23 घायल

Bemetara Road Accident : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक मालवाहक वाहन और ट्रक की भीषण टक्कर में पांच महिलाओं और तीन बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Image

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bemetara Road Accident : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक मालवाहक वाहन और ट्रक की भीषण टक्कर में पांच महिलाओं और तीन बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऐसे हुआ हादसा

दरअसल, रविवार रात बेमेतेरा जिले के पथर्रा गांव से सभी लोग तिरैया गांव में आयोजित एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए थे। लौटते समय कठिया गांव के पास एक मालवाहक गाड़ी मिनी ट्रक से टकरा गई। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में अभी 23 लोग बुरी तरह घायल थे, जिनमें से चार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर रेफर किया गया है। मरने वालों में पांच महिलाओं के साथ 3 बच्चे भी हैं। फिलहाल, एक अन्य घायल के मौत खी खबर है। इस प्रकार से अब मरने वालों की संख्या 9 हो गई है।

इनकी हुई मौत

फिलहाल, हादसे में मरने वालों की पहचान हो गई है, जिनमें भूरी निषाद (50), नीरा साहू (55), गीता साहू (60), अग्निया साहू (60), खुशबू साहू (39), मधु साहू (5), रिकेश निषाद (6) और ट्विंकल निषाद ( 6) है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में प्रभावित सभी लोग पथर्रा गांव के रहने वाले हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article