शहर

ओडिशा सरकार ने होली से पहले कामगारों को दिया तोहफा, न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई

ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने अपने राज्य के कामगारों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने कामगारों की दैनिक न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की।

Image

सीएम नवीन पटनायक।

Photo : Twitter

Workers Minimum Wages: लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने गुरुवार को कामगारों की दैनिक न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि इस वृद्धि से अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल श्रेणियों के लाखों श्रमिकों को लाभ मिलेगा।

मजदूरों की बढ़ाई गई न्यूनतम मजदूरी

जानकारी के अनुसार, अकुशल मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी 352 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये तथा अर्धकुशल मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 392 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी गयी है।

अब मिलेंगे इतने रुपये

अब कुशल श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी के रूप में 442 रुपये के बजाय 550 रुपये मिलेंगे, जबकि उच्च कुशल कामगारों की न्यूनतम मजदूरी 502 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दी गयी है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को ये फायदे मिलेंगे।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article