शहर

Haridwar News: मेरठ के कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर लक्सर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो पुलिसकर्मी भी घायल

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में पेशी पर ले जाए जा रहे मेरठ के कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर आज कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में विनय त्यागी को दो गोलियां लगीं हैं, जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घटना के बाद जिले में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Image

हरिद्वार में मेरठ के बदमाश पर ताबड़तोड़ फायरिंग

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में आज यानी बुधवार 24 दिसंबर को उस समय सनसनी फैल गई, जब कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिस समय यह घटना घटी, उस समय विनय त्यागी को रुड़की जेल से पेशी के लिए लक्सर ले जाया जा रहा था। बता दें कि कुख्यात बदमाश विनय त्यागी मेरठ का नामी बदमाश है। इस ताबड़तोड़ गोलीबारी में विनय त्यागी को दो गोलियां गलीं, जबकि पुलिस सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए। गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ज्ञात हो कि पुलिस टीम विनय त्यागी को जेल से अदालत में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। जैसे ही पुलिस की गाड़ी लक्सर क्षेत्र में पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमला इतना भीषण था कि कुछ ही देर में मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने भी हमलावरों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला।

गोलीबारी की इस घटना में घायल विनय त्यागी और दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बदमाश विनय त्यागी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

हमले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे जिले में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। फरार हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में भी दबिश दे रही हैं। सड़कों पर आने-जाने वाली गाड़ियों की भी सघन तलाशी ली जा रही है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में यह हमला पूरी तरह सुनियोजित लग रहा है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। साथ ही, बदमाश की पेशी के दौरान की गई सुरक्षा व्यवस्था की भी गहनता से जांच की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं बरती गई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान