शहर

बिहार में नई सियासी पारी; नागालैंड के राज्यपाल बनने के बाद नंद किशोर यादव ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। इसी बीच आज शनिवार को नागालैंड के नए राज्यपाल नंद किशोर यादव ने नीतीश कुमार से मुलाकात की। वहीं, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बीच उनके बेटे निशांत कुमार 8 मार्च को जदयू में शामिल होने जा रहे हैं।

Image

1 अणे मार्ग पर हुई मुलाकात (ANI)

Photo : ANI

Bihar News: बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की अधिसूचना के बाद, शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री आवास '1 अणे मार्ग' पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस औपचारिक भेंट के दौरान नीतीश कुमार ने उन्हें इस नई संवैधानिक जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। नंद किशोर यादव का राज्यपाल बनना उनके दशकों लंबे राजनीतिक अनुभव और बिहार के विकास में उनके योगदान का सम्मान माना जा रहा है।

दिल्ली की राह पर नीतीश कुमार

बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा चौंकाने वाला मोड़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करना है। लंबे समय तक बिहार की सत्ता के केंद्र में रहने वाले नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। हालांकि, उनके इस फैसले से उनके पैतृक गांव और कार्यकर्ताओं में उदासी है। गांव के लोगों का कहना है कि वे नीतीश कुमार को बिहार से दूर जाते नहीं देखना चाहते।

निशांत कुमार संभालेंगे जद यू की कमान

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद जनता दल नाइटेड (JDU) के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लगता दिख रहा है। मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार औपचारिक रूप से 8 मार्च (रविवार) को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सदस्यता से पहले शनिवार को निशांत कुमार ने जद-यू के कार्यकारी अध्यक्ष के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और युवा विधायकों के साथ लंबी बैठक की। पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और सांसद संजय झा ने ही निशांत कुमार को राजनीति में सक्रिय करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे निशांत ने स्वीकार कर लिया है। पार्टी का एक बड़ा धड़ा निशांत कुमार के नेतृत्व को लेकर काफी उत्साहित है और उन्हें भविष्य के नेता के रूप में देख रहा है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article