वायरल न्यूज़

7 घंटे तक मां का इंतजार करता रहा नन्हा हाथी, फिर जंगल से पूरे झुंड के साथ लौटी मां, भावुक कर देगा यह Video

पश्चिम बंगाल के कुरसेंग में बचाव अभियान के दौरान मां से बिछड़ा हाथी का बच्चा 7 घंटे बाद उससे मिला। वनकर्मियों की मेहनत और मां-बछड़े के भावुक मिलन का वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

हाथी मां और बच्चे का मिलन (X/@ParveenKaswan)

मां और बच्चे का रिश्ता कितना खास होता है, यह बात इंसानों के साथ-साथ जानवरों में भी देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नन्हे हाथी और उसकी मां का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में एक हाथी का बच्चा अपनी मां से बिछड़ जाता है। इसके बाद वनकर्मी करीब 7 घंटे तक मां हाथी को तलाशते हैं। आखिरकार, मां अपने झुंड के साथ लौटती है और अपने बच्चे को अपने साथ ले जाती है। मां और बच्चे के मिलन का यह नजारा बेहद भावुक कर देने वाला है। जो सोशल मीडिया (Social Media) पर अब खूब वायरल हो रहा है।

पानी की टंकी में गिर गए थे मां और बच्चा

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर फॉरेस्ट ऑफिसर परवीन कासवान ने अपने अकाउंट @ParveenKaswan से शेयर किया है। वीडियो के साथ-साथ उन्होंने इस घटना के बारे में भी कैप्शन में बताया है। जहां उन्होंने बताया कि यह घटना पश्चिम बंगाल के कुरसेंग इलाके की है। जहां, एक मां हाथी और उसका बच्चा पानी की टंकी में गिर गए थे। इसके बाद वन विभाग की टीम ने दोनों को बचाने के लिए अभियान चलाया। बचाव अभियान के दौरान दोनों हाथियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन इसी बीच बच्चा अपनी मां से अलग हो गया। इसके बाद वनकर्मियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती मां हाथी को तलाशने और दोनों को दोबारा मिलाने की थी। टीम ने हार नहीं मानी और मां को खोजने में जुट गई।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

7 घंटे तक मां को तलाशते रहे वनकर्मी

बच्चे को सुरक्षित जंगल में छोड़ने के बाद वनकर्मियों ने उसकी मां को खोजने की कोशिश जारी रखी। इसके लिए टीम ने करीब 7 घंटे तक मेहनत की। इस दौरान नन्हा हाथी अपनी मां से मिलने का इंतजार करता रहा। फिर आखिरकार वह पल आया, जिसका सभी को इंतजार था। जंगल के घने पेड़ों के बीच से एक हाथी बाहर आता दिखाई दिया। कुछ देर बाद वह वापस जंगल की ओर चला गया और फिर अपने झुंड के साथ लौट आया। इसके बाद मां हाथी अपने बछड़े के पास पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। मां और बच्चे के इस मिलन को देखकर वहां मौजूद लोगों के लिए यह पल बेहद खास बन गया।

IFS अधिकारी ने शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी प्रवीण कस्वान ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने वनकर्मियों की मेहनत की तारीफ करते हुए बताया कि मां और बच्चे को दोबारा मिलाने में 7 घंटे लगे। उन्होंने इस काम को बेहद नेक प्रयास बताया। वीडियो सामने आने के बाद लोग वन विभाग की टीम की तारीफ कर रहे हैं। मां हाथी का अपने बच्चे के पास लौटना इस वीडियो (Video) का सबसे भावुक पल है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article