शहर

Noida: दो नाबालिग बहनों से रेप, फिर वीडियो बनाकर मांगे 30 लाख; आरोपी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने रेप केस मामले में दो आपरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी पिछले 6 महिने से किसान की दो नाबालिग पोतियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार कर रहा था। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

Image

नाबालिगों से रेप के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Photo : iStock

Noida: नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने मिलकर दो नाबालिग बहनों के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। जानकारी के अनुसार पिछले छह महीने से दोनों इस घटना को अंजाम दे रहे थे। मामला थाना थाना बीटा-दो क्षेत्र के एच्क्षर गांव का है, जहां एक समृद्ध किसान की दो नाबालिग पोतियों से दोनों युवक बलात्कार कर रहे थे। बीती रात किशोरियों के परिजनों ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके तहत पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आरोपी 6 महीने दे रहे थे घटना को अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। किशोरियों की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र के एच्क्षर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने बीती रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 और 16 साल की उसकी दो पोतियों से सूरज तथा राहुल नामक दो युवकों ने बलात्कार किया है।

अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने दोनों बहनों की अश्लील वीडियो बनाई और तस्वीरें लीं और उनके आधार पर ब्लैकमेल करके करीब 30 लाख रुपए ले लिए। पीड़ित के अनुसार उसने अपना एक भूखंड बेचा था, जिसकी रकम घर पर रखी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका