Patna Crime News: पटना में तैनात पुलिस अधिकारी के बेटे की मौत के मामले में लालू यादव के बड़े भाई के दो पोते की गिरफ्तारी हुई है। आठ जून को बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी के बेटे का शव पटना के एजी कॉलोनी में स्थित एक लॉज से बरामद हुआ था। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो बाहर से कमरा बंद था। पुलिस जब अंदर गई तो अंदर मे एक युवक का शव पड़ा था, जिसका नाम आर्यन राज बताया जा रहा है, जो पुलिस पदाधिकारी का बेटा है।
आपत्तिजनक सामान बरामद
शुरुआती तौर पर पुलिस का कहना है कि रूम में पार्टी हुई थी और पार्टी में विवाद हुआ था। इसके साथ ही वहां से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस को इस बात का शक है कि रात में वहां कोई लड़की या महिला भी मौजूद थी।

कमरे में मिला शव।
लालू यादव के भाई के पोते गिरफ्तार
अब इस मामले में दो आरोपियों को गोपालगंज के फुलवारियां से गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवक आपस में भाई है और दोनों नाबालिग हैं। ये दोनों आरोपी सुदेश यादव का बेटा हैं। सुदेश यादव लालू के बड़े भाई मंगरु यादव के बेटे हैं।
जांच में जुटी पुलिस
आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वो लोग पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान आर्यन दूसरे कमरे में चला गया। कमरा देर तक नहीं खुला, तो हम लोग गेट तोड़े, तो देखे कि आर्यन फांसी से लटक रहा था। पुलिस दोनों भाइयों के बयान की जांच में जुटी है।
