स्थगन सूची से बाहर हुए 22 प्रोजेक्ट (सांकेतिक तस्वीर)
UP RERA Removed Projects From Abeyance List: उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (UP RERA) ने राज्य के सात जिलों में अटके 22 हाउसिंग और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स को स्थगन सूची (Abeyance List) से बाहर कर दिया है। इससे 8,856 फ्लैट्स और कमर्शियल यूनिट्स पर फिर से निर्माण की राह साफ हो गई है। RERA की टीम ने इन प्रोजेक्ट्स के डॉक्यूमेंट्स की विस्तृत जांच-पड़ताल के बाद यह अनुमति दी।
इन 22 प्रोजेक्ट्स में सबसे बड़ा हिस्सा नोएडा और गाज़ियाबाद का है। दोनों जिलों में कुल 12 प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें लगभग 7,700 हाउसिंग और कमर्शियल यूनिट्स शामिल हैं। नोएडा में Jaypee Greens Garden Isles, Jaypee Greens Orchards, Greenbay Golf Homes, Winsten Park-3, Grandprix Mega Suites और Galactic City जैसे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। वहीं गाज़ियाबाद में Officer City-2 Phase-2, Delhi-99, Vihaan Shopping Plaza, Shalimar City Phase-2, Saya S Class और GNB Phase-2 को फिर से निर्माण के लिए अनुमति मिली है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में फिर बिगड़ा AQI, NCR में भी हवा की हालत खराब
लखनऊ में 4, आगरा में 2, मेरठ में 2 और झांसी, हाथरस में 1-1 प्रोजेक्ट्स का रास्ता साफ हुआ है। इन जिलों में Emerald Mall, The Citadel, Rolex Estate (लखनऊ), Mangalam Niket (आगरा) और Pashupati’s The Grande (झांसी) जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
UP RERA ने जुलाई 2024 में 152वीं बैठक के बाद उन प्रोजेक्ट्स को स्थगन सूची में डाला था, जिनके प्रमोटर्स ने रजिस्ट्रेशन के दौरान जरूरी दस्तावेज, जैसे लैंड ओनरशिप, अप्रूव्ड मैप्स और यूनिट इन्वेंटरी पोर्टल पर अपलोड नहीं किए थे। लगभग 400 ऐसे प्रोजेक्ट्स थे जिनका निर्माण डॉक्यूमेंटेशन अधूरा होने के चलते रोक दिया गया। अब जिन 22 प्रोजेक्ट्स के प्रमोटर्स ने डॉक्यूमेंट्स पूरी तरह जमा कर दिए, उन्हें कठोर निगरानी के तहत निर्माण फिर शुरू करने की अनुमति दी गई है।