दिल्ली

Delhi AQI Update: फिर बिगड़ी दिल्ली की हवा; AQI 264 तक पहुंचा, स्मॉग की चादर छाई

Delhi Pollution News: बुधवार को आए हल्के सुधार के बाद, दिल्ली की हवा गुरुवार को फिर खराब हो गई। CPCB के अनुसार सुबह 8 बजे AQI 264 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। ITO और नरेला जैसे क्षेत्रों में AQI 290 से ऊपर रहा। बुधवार शाम को प्रदूषक कणों में कमी आई थी, लेकिन गुरुवार सुबह फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Image

दिल्ली में सुबह 8 बजे AQI रहा 264 (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

Delhi AQI News: दिल्ली में एक दिन की राहत के बाद हवा की गुणवत्ता गुरुवार को फिर खराब हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 8 बजे राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 264 पर पहुंच गया, जो सीधे तौर पर ‘खराब’ श्रेणी में आता है। कई इलाकों में तो स्थिति इससे भी बदतर रही।

राजधानी के कई हिस्सों में स्मॉग का असर

आईटीओ जैसे व्यस्त क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध और प्रदूषण की परत साफ दिखाई दी। यहां AQI लगभग 290 तक पहुंचा। उत्तर दिल्ली के नरेला में भी 294 के करीब स्तर दर्ज किया गया। यह गिरावट तब हुई, जब बुधवार शाम दिल्ली की हवा लगभग एक हफ्ते में सबसे साफ दिखी थी, और AQI 202 तक गिर गया था।

प्रदूषक कणों में भी हुई बढ़ोतरी

बुधवार की शाम PM10 और PM2.5 में स्पष्ट कमी देखी गई थी। PM10 का स्तर 260 से घटकर लगभग 175 माइक्रोग्राम/प्रति घन मीटर तक और PM2.5 का स्तर 128 से घटकर करीब 85 माइक्रोग्राम/प्रति घन मीटर तक आया था। लेकिन गुरुवार सुबह फिर से अधिकांश 38 मॉनिटरिंग स्टेशनों में प्रदूषण बढ़ा और 28 स्टेशन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज हुए।

NCR के शहर भी प्रदूषण में फंसे

दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के प्रमुख शहरों गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता 'Poor' श्रेणी में दर्ज की गई। गुरुग्राम का AQI 229, नोएडा का 216 और गाजियाबाद का 274 रहा, जो सभी "खराब" श्रेणी में आते हैं। फरीदाबाद की हवा इन शहरों की तुलना में थोड़ी बेहतर रही, लेकिन वह भी 'मॉडरेट से खराब' श्रेणी में रही, जिससे लोगों को सांस संबंधी समस्याओं का खतरा बना हुआ है।

धीमी हवा बन रही कारण

एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम ने बताया है कि हवा की रफ्तार 10 kmph से नीचे रहने की आशंका है, जिससे प्रदूषक तत्त्व ऊपर उठने की बजाय हवा में ही अटके रहते हैं। पूर्वानुमान में कहा गया है कि 6 से 8 नवंबर तक राजधानी में हवा ‘बहुत खराब’ स्तर पर रहने की संभावना है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) स्केल के अनुसार, 0 से 50 तक की रेंज को "अच्छा" माना जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है। 51 से 100 तक "संतोषजनक" स्तर होता है, जिसमें कुछ संवेदनशील लोगों को हल्की परेशानी हो सकती है। 101 से 200 तक "मॉडरेट" श्रेणी में आता है, जो सामान्य लोगों के लिए ठीक है लेकिन अस्थमा या सांस की बीमारी वाले लोगों को प्रभावित कर सकता है। 201 से 300 तक "खराब" माना जाता है, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। 301 से 400 तक "बहुत खराब" और 401 से 500 तक "गंभीर" श्रेणी में आता है, जो सभी के लिए खतरनाक हो सकता है और तत्काल स्वास्थ्य चेतावनी की आवश्यकता होती है

क्या कर रही है सरकार?

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को कहा कि सभी एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से स्थिति को काबू में लाने की कोशिश की जा रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को, 9,325 गाड़ियों पर चालान किया गया, 83 ट्रकों के रूट डायवर्ट किए गए, 454 शिकायतों का निपटान, 2348 मीट्रिक टन C&D वेस्ट उठाया गया, इसके अलावा, 128 इंटर-स्टेट बसों की भी जांच की गई। मंत्री के अनुसार शहर में 1200 से अधिक टीमें जमीनी स्तर पर नियमों का पालन सुनिश्चित करने में लगी हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1