नोएडा

Noida News: नोएडा में पब-बार संचालकों को सख्त हिदायत, शराब मिक्सिंग पर होगी करवाई

Noida News: नोएडा में पब और बार को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। पब बार संचालकों को शराब मिक्सिंग को रोकने और नाइट विजन कैमरे लगाने जैसे कई प्रकार के निर्देश दिए गए हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Noida News: नोएडा में पब-बार में मारपीट जैसी अन्य घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन ने कई सख्ती दिखाई है। बीती रात नोएडा के मॉल और कई पब-बार में पुलिस के एडीसीपी-एसीपी समेत कई पुलिसकर्मियों ने जाकर उनका निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे और बार में नाइट विजन कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन नाइट विजन कैमरा का डाटा भी करीब एक महीने तक संचालकों को रखना पड़ेगा। बता दें कि यूपी के गौतमबुद्ध नगर के मॉल और मिनी कनॉट प्लेस कहे जाने वाले सेक्टर-18 में बड़ी संख्या में पब-बार हैं। इनमें अक्सर मारपीट, लड़ाई-झगड़ा जैसी घटनाएं होती हैं।

नोएडा पुलिस ने किया निरीक्षण

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, बीती रात गार्डन गैलेरिया/एंटरटेनमेंट सिटी मॉल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बार तथा रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक भी की गई। इसमें एडीसीपी मनीष मिश्र, एसीपी नोएडा प्रथम प्रवीण कुमार सिंह, सेक्टर-39 थाना प्रभारी और आबकारी निरीक्षक की मौजूदगी में मॉल में मौजूद बार एंड रेस्टोरेंट के संचालकों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। सभी रेस्टोरेंट के संचालकों को किसी भी छोटी या बड़ी घटना के संबंध में तत्काल चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी को सूचित करने का निर्देशित दिया गया।

'तय मानकों का हो पालन'

बता दें कि रेस्टोरेंट के अंदर सुरक्षा संबंधी सभी उपकरण जिसमें फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट गेट की व्यापक व्यवस्था हो। सभी बार रेस्टोरेंट को अवगत कराया गया कि मानकों के अनुरूप सभी रेस्टोरेंटों को खोला और बंद किया जाए। किसी भी प्रकार झगड़ा या घटना होने पर तत्काल चौकी प्रभारी अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

शराब मिक्सिंग पर होगी कार्रवाई

सभी बार रेस्टोरेंट को निर्देश दिया गया है कि किसी भी प्रकार की शराब मिक्सिंग न होने पाए। अगर ऐसी शिकायत मिलती है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अक्सर देखा गया है कि चोरी-छिपे शराब में अधिक एल्कोहल बेस बना दिया जाता है जिससे पार्टी में आए लोग आपे से बाहर हो जाते हैं। इस कारण लड़ाई-झगड़े होते हैं। ऐसे में शराब मिक्सिंग न करने की हिदायत दी गई है।

नाइट विजन कैमरे लगाने के निर्देश

पुलिस ने निर्देश दिया है कि सभी बार एवं रेस्टोरेंट के अंदर नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। एक माह की रिकॉर्डिंग भी रखनी होगी। मानकों के अनुसार ही काम किया जाए। बार एवं रेस्टोरेंट में लगे साउंड सिस्टम उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के मानक के अनुरूप चलाए जाएं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'