नोएडा

नोएडा में तेज आंधी से निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, पड़ोस के मकान में सो रहे व्यक्ति की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 7, 2024, 01:57 PM IST

गौतमबद्ध नगर में आंधी आने से एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिर गई। जिसके कारण दीवार गिर गई और पड़ोस के घर में सो रहे दो लोगों के ऊपर जा गिरी। जिससे एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

Image

तेज आंधी में शटरिंग गिरने से एक व्यक्ति की मौत (सांकेतिक फोटो)

Noida News: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में गुरुवार रात एक निर्माणाधीन मकान की ‘शटरिंग’ (निर्माणकार्य के लिए बनाए जाने वाले लकड़ी के ढांचे) तेज हवा से गिर गई। जिसके कारण दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

आंधी के कारण गिरी शटरिंग

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में यादराम मार्केट के पास एक व्यक्ति का मकान बन रहा है और निर्माणकार्य के लिए ‘शटरिंग’ बनाई गई थी जो रात करीब 11 बजे तेज हवा और आंधी के कारण गिर गई। उन्होंने बताया कि ‘शटरिंग’ गिरने से मकान की दीवार भी टूट गई और ईंट तथा बांस-बल्ली पड़ोस के मकान में सो रहे हरिओम और संतोष के ऊपर जा गिरी।

इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत

इस घटना में हरिओम और संतोष दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान हरिओम की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'