नोएडा

Noida Schools, Colleges: दिल्ली-एनसीआर में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी, ओमिक्रॉन सबवैरिएंट के तुलना में अधिक संक्रामक होने की वजह से जारी हुई एडवाइजरी

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 14, 2023, 12:57 PM IST

Noida Schools, Colleges: कोविड से पीड़ित होने वालों की संख्या में दिन पर दिन बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए नोएडा के स्कूलों और कॉलेजों को छात्रों, शिक्षकों और स्कूल के अन्य कर्मचारियों के लिए कुछ नियम जारी किए गए हैं, जिनके ​बारे में जानना बेहद जरूरी है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी (i-stock)

Noida Schools, Colleges : COVID भारत ने आज 14 अप्रेल, 2023 को 11,109 नए कोविड केसेज दर्ज किए, पिछले पांच दिनों से तेजी से आंकड़े बढ़ रहे हैं। 13 अप्रेल को देश में 10,158 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 12 अप्रेल को यह संख्या 7,830 थी। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र का भी हाल कुछ अच्छा नहीं है। इसलिए नोएडा के स्कूलों और कॉलेजों को छात्रों, शिक्षकों और स्कूल के अन्य कर्मचारियों के लिए मास्क अनिवार्य करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में गौतम बुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश के बाद शासनादेश दिया गया है।

मास्क के बिना प्रवेश नहीं

इस आदेश में कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, मॉल, सिनेमा हॉल और सार्वजनिक परिवहन में फेस मास्क पहनना अनिवार्य है। जिसने मास्क नहीं पहना होगा उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को अधिकारियों द्वारा कक्षा में सीटों के बीच पर्याप्त दूरी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि छात्रों के उपयोग के लिए सैनिटाइजर और हाथ साबुन उपलब्ध हों।

शिक्षण संस्थानों को भी सलाह दी गई है कि वे स्कूलों में प्रवेश करते ही थर्मल स्कैनिंग शुरू कर दें। इसके अलावा, सर्दी और फ्लू जैसे लक्षणों वाले किसी भी छात्र को घर वापस भेज दिया जाना चाहिए और संस्थान में बाकी सभी की सुरक्षा के लिए स्कूल और कॉलेज नहीं जाना चाहिए।

इसके अलावा, स्कूलों और अभिभावकों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि सभी छात्रों ने बूस्टर सहित COVID-19 टीकाकरण पूरा किया हो।

नोएडा शहर में COVID

केवल नोएडा शहर की बात करें, तो 13 अप्रैल, 2023 को 114 नए COVID मामले दर्ज किए। इस बीच, गाजियाबाद में 108 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि अभी तक गाजियाबाद के स्कूलों के लिए कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों और चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, यह ओमिक्रॉन सबवैरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक है और इसलिए, नागरिकों को सुरक्षा और एहतियाती प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article