नोएडा

नोएडा में मिलेगी प्रदूषण से राहत! यूपी का पहला एंटी स्मॉग टावर किया गया शुरू

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2022, 07:38 PM IST

Noida Authority: नोएडा में वायु प्रदूषण चरम पर है। हवा की गुणवत्ता इतनी खराब स्थिती में हैं कि, लोगों को आखों में जलन हो रही है। इसी बीच नोएडा के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। नोएडा में एंटी स्मॉग टावर की शुरूआत कर दी गई है। इससे टावर के आसपास के क्षेत्र में हवा साफ हो सकती है। कुछ महीने पहले इसमें खराबी आ गई थी, अब इसे ठीक कर दिया गया है।

Image

नोएडा के लोगों को मिल सकती है प्रदूषण से राहत, एंटी स्मॉग टावर शुरू

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एक साल पहले एंटी स्मॉग टावर किया गया था शुरू
  • कुछ महीने पहले टेक्निकल समस्या के चलते हो गया था बंद
  • नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के ऊपर

Noida News: नोएडा में आज से एक साल पहले उत्तर प्रदेश का पहला एंटी स्मॉग टावर लगाया गया था। दावा किया गया था कि, ये टावर एक वर्ग किमी के दायरे की हवा को प्रदूषण मुक्त कर देगा। इसे पायलट प्रोजेक्ट की तर्ज पर शुरू किया गया था। कुछ महीने पूर्व ये टावर टेक्निकल समस्या के कारण बंद हो गया था। इसको शुक्रवार देर रात ठीक करके फिर से शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि, इस टावर का संचालन BHEL कंपनी की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने प्राधिकरण की ओर से बताया कि, टावर में तकनीकी दिक्कत आ गई थी। जिसे अब दूर कर लिया गया है। बता दें कि, विगत एक सप्ताह में नोएडा में एक्यूआई का स्तर तेजी से बढ़ा है। महज दो दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार पहुंच गया है।

टावर के संचालन का खर्च वहन करेगा प्राधिकरण

मिली जानकारी के अनुसार, एंटी स्मॉग टावर को ठीक क्यों नहीं कराया गया, इसको लेकर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अविनाश त्रिपाठी ने बताया है कि, एक ट्रांसफार्मर से टावर को सप्लाई दी जा रही है। उसमें पहले खराबी आ गई थी, जिससे टावर बंद हो गया था। ट्रांसफार्मर को ठीक किया गया है। इसके अलावा कुछ सेंसर में भी खराबी थी, जिनको बदल दिया गया है। टावर को तीन करोड़ की लागत से बनवाया गया है। इसका संचालन BHEL कंपनी को करना है। इसके संचालन का खर्चा नोएडा प्राधिकरण को वहन करना होगा। जिसमें करीब 17 लाख रुपए तक प्राधिकरण सालाना देगा।

इस तरह हवा को साफ करेगा एंटी स्मॉग टावर

जानकारी के लिए बता दें कि, सेक्टर-16ए की ग्रीन बेल्ट में 400 वर्गमीटर जमीन पर डीएनडी के पास इसे स्थापित कर दिया गया है। यह टावर एक वर्ग किमी की परिधि में प्रदूषित वायु को शुद्ध करने का काम करेगा। बता दें कि, सर्दी बढ़ने के साथ सस्पेंडेड पार्टिकुलेट मैटर (एसपीएम) सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन के ऑक्साइड एवं कार्बन मानोऑक्साइड प्रदूषण को कारक बनते हैं। दावा किया जा रहा है कि, टावर इन प्रदूषित गैसों पर भी असर दिखाएगा। बता दें कि, इस समय हवा में प्रदूषित गैसों की मात्रा इतनी ज्यादा है कि, लोगों का सांस लेना तक दूभर हो गया है। टावर के संचालन से लोगों को राहत मिलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article