नोएडा

फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट में एक घंटे तक फंसा रहा युवक, फरिश्ता बनकर आई पुलिस ने बचाई जान

नोएडा के सेक्टर 70 में रोड को पार करने के लिए एक युवक फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट में चढ़ा। लेकिन लिफ्ट संचालन में न होने के कारण वह उसमें फंस गया। पास से गुजर रहे बच्चों ने अंदर से आवाज सुनकर गस्त कर रही पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को बाहर निकाला।

Image

लिफ्ट में फंसा युवक (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सेक्टर -70 में फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट में फंसा युवक
  • पास से गुजर रहे बच्चों ने पुलिस को दी सूचना
  • नजदीकी सोसायटी के लिफ्ट मेंटेनेंस टीम के मदद से खुली लिफ्ट

Noida News: नोएडा में लिफ्ट में फंसे युवक के लिए फरिश्ता बनकर पुलिस पहुंची और उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। युवक रोड बाहर करने के दौरान फुटओवर ब्रिट के लिफ्ट में फंस गया। करीब एक घंटे तक युवक लिफ्ट में फंसा रहा। पुलिस को युवक के लिफ्ट में फंसे होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने युवक को बाहर निकाला।

संचालन में नहीं थी लिफ्ट

यह घटना सेक्टर 70 में बने फुटओवर ब्रिज की है। जहां एक युवक रोड को पार करते समय फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट में सवार हुआ। लेकिन यह लिफ्ट संचालन में नहीं थी। नीचे लिफ्ट के गेट के बाहर लोहे के गेट में ताला लगा हुआ था। युवक के सवार होने के बाद जब लिफ्ट का गेट बंद हुआ, तो लिफ्ट बीच में ही अटक गई। जिस कारण युवक उसमें फंस गया।

लिफ्ट में फंसने पर सांस लेने में हुई दिक्कत

युवक ने मदद के लिए लिफ्ट के अंदर से आवाजें लगाई। जिसे सुनकर पास से गुजर रहे बच्चों ने गस्त कर रही पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद थाना फेस 3 इंजार्च और उनकी टीम ने नजदीकी सोसायटी की लिफ्ट मेंटनेंस टीम की मदद से लिफ्ट का गेट खोला। इस दौरान युवक एक घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा, जिसकी वजह से उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हालांकि युवक को पुलिस ने सकुशल बाहर निकाल लिया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक