नोएडा

Holi Celebration 2024 : होली में मेट्रो से सफर करने वाले यात्री रखें ध्यान, दिन में इतने बजे से चलेगी नोएडा-ग्रेनो मेट्रो

Holi Celebration 2024 : होली पर्व पर मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए नोटीफिकेश जारी हुआ है। बताया गया है कि 25 मार्च को नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो दोपहर 2 बजे के बाद संचालित की जाएगी।

Image

होली पर बंद रहेगी मेट्रो!

Photo : BCCL

Holi Celebration 2024 : होली के अवसर पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो पर यात्री सेवाएं 25 मार्च को दोपहर दो बजे से शुरू होंगी। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद ट्रेन 15 मिनट की सामान्य अवधि पर उपलब्ध होंगी। एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक लोकेश एम. ने कहा कि होली के अवसर पर 25 मार्च, 2024 (सोमवार) दोपहर दो बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने कहा, “मेट्रो ट्रेन सेवाएं एक्वा लाइन पर दोनों टर्मिनल स्टेशन से दोपहर दो बजे शुरू होंगी और उसके बाद 15 मिनट की आवृत्ति पर सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

दिल्ली मेट्रो-रैपिड रेल भी रहेगी बंद

उधर, होली पर डीएमआरसी ने कहा है कि दिल्ली में रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

दिल्ली मेट्रो के 2 स्टेशन खुले

इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर बंद किए गए आईटीओ और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को एक दिन बाद शनिवार को यात्रियों के लिए पुन: खोल दिया गया। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आईटीओ मेट्रो स्टेशन और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन अब प्रवेश/निकास के लिए खुले हैं।

End of Article