नोएडा

नोएडा में बारिश के दौरान बाहर निकली लड़की से छेड़छाड़, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

नोएडा में एक लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बारिश के दौरान बाहर निकली लड़की से कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ किया, जिसके बाद लड़की ने पुलिस के पास शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब लड़की ने वीडियो पोस्ट कर आपबीती सुनाई है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बारिश के दौरान युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। युवती ने ‘एक्स’ व ‘इंस्टाग्राम’ पर एक वीडियो पोस्ट कर स्थानीय पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

लड़की ने सुनाई आपबीती

पुलिस ने बताया कि पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रामबदन सिंह ने बताया कि सेक्टर-48 स्थित एक सोसायटी में रहने वाली पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपना एक मिनट 27 सेकंड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने अपने साथ हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

पार्क में मनचलों ने की छेड़खानी

वीडियो में युवती ने बताया कि वह बारिश के दौरान सेक्टर-48 के एक पार्क में नहा रही थी। इस दौरान दो युवक आए और उसके साथ छेडख़ानी करने लगे। इस बीच उसके विरोध करने और पार्क में दो अन्य युवतियों को आता देख आरोपी वहां से भाग गए। युवती ने वीडियो में कहा कि उसने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-49 में की लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी, जिसके बाद उसे मजबूरन वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना पड़ा।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि युवती ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो पोस्ट किया है, जिस पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इनपुट-भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article